Live News

खुर्जा : जाम की समस्या से लोगों नहीं मिली निजात, ई रिक्शाओं का रूट निधार्रित को लेकर पालिका हुई फेल

Share News
8 / 100

खुर्जा। नगर में जाम लोग के लिए समस्या पैदा करता जा रहा है। लोग अब मुख्य मार्गो को छोड़कर गली-मोहल्लो से निकला ज्यादा सही मान रहे है। मुख्य मार्ग ज्यादातर जाम से युक्त रहने से लोगों को दिक्क्तें होती है। वही नगर पालिका ने अभी तक ई रिक्शाओं का रूट निर्धारित नहीं होने से लोगो को दिक्कतें हो रही है।


पाॅटरी नगरी के सुभाष रोड़, ककराला, कबाड़ी बाजार चोराहा, पदम सिंह गेट, गांधी रोड़, जेवर अड़डा, पुरानी तहसील रोड़ आदि पर ई रिक्शाओं के कारण जाम लगता जा रहा है। शहर में संभावित करीब 3000 से ज्यादा ई रिक्शा लोगो के लिए सिरदर्द बनें हुए है। मुख्य मार्गो पर ई रिक्शाओ के कारण जाम लगा रहता है। ऐसे में बिमार और बुजुर्ग लोगो को ज्यादा समस्या होती है। पालिका द्वारा पहले बड़े-बड़े रूट निर्धारण को लेकर दावें किए गए थे लेकिन वह फेल नजर आ रहे है।

खुर्जा के लोगो ने कहा कि अक्टूबर और नवम्बर माह में ई रिक्शाओ का रूट निर्धारण को लेकर पालिका द्वाराव काफी दावें किए जो फेल हो गए है। दो माह बाद भी अभी तक रूट निर्धारित नहीं हो पाया है। जिस कारण से नगर में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *