google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

लखनऊ : पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में बवाल: फैंस-सुरक्षाकर्मियों में हाथापाई

लखनऊ में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में बवाल हो गया। पवन सिंह के स्टेज पर पहुंचने से पहले फैंस बेकाबू हो गए। एक युवक स्टेज पर चढ़ गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे धकेल दिया, जिसके बाद हाथापाई हो गई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। हंगामे के थोड़ी देर बाद पवन सिंह पहुंचे। हालांकि, स्टेज पर चढ़ने वाला युवक कौन था, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।

दरअसल, भोजपुरी स्टार ने सोमवार को अपने 40वें जन्मदिन पर सुशांत गोल्फ सिटी के होटल सेंट्रम में पार्टी दी। इस दौरान उनकी मां ने स्टेज पर उनके गले में चेन पहनाई तो पवन भावुक हो गए। उन्होंने कहा- अब मैं कुछ भी हासिल कर लूंगा। मां है तो जीवन है, मां नहीं तो कुछ नहीं, मां ही सब कुछ है।

पार्टी में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने पवन सिंह का बर्थडे केक कटवाया। दोनों ने एक-दूसरे को केक खिलाया। धनंजय सिंह ने पवन और उनकी मां के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने बिहार से लखनऊ पहुंचे। इस दौरान पवन सिंह ने शाहनवाज हुसैन के पैर छुए।

एक दिन पहले पवन सिंह की एक महिला के साथ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें वह महिला के साथ केक काटते नजर आए थे। महिला की मांग में सिंदूर लगा हुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं। नए साल पर पवन सिंह पटना छोड़कर अपनी मां के साथ लखनऊ शिफ्ट हुए हैं।

पवन सिंह की पार्टी में धनंजय सिंह के अलावा चंदौली से भाजपा विधायक सुशील सिंह और जौनपुर से एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू भी नजर आए। धनंजय सिंह ने बर्थडे पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- प्रिय अनुज पवन सिंह को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर तुम्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु बनाएं।

पवन सिंह का 5 जनवरी को केक काटते हुए एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पास एक महिला खड़ी है। महिला की मांग में सिंदूर है। पवन सिंह पहले केक के हाथ जोड़ते हैं, फिर उसे काटने के लिए चाकू उठाते हैं।

इस दौरान पवन सिंह हिलते रहते हैं। पास खड़ी महिला उन्हें संभालती है। फिर पवन सिंह अपना एक हाथ महिला के कंधे पर रखते हैं। दूसरे से महिला का हाथ पकड़ते हैं और केक काटते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब चर्चा में हैं। लोग कह रहे हैं कहीं ये तीसरी वाली तो नहीं। पवन सिंह ने शादी कर ली है, इस तरह की बातें भी कही जा रही हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *