Crime News

लखनऊ : युवती को बीच सड़क पीटा, गैंग रेप की धमकी दी

आशियाना थाना क्षेत्र में एक युवती से मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी चिराग यादव उर्फ सतरुद्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहराइच जनपद की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 16 मार्च की शाम वह एयरपोर्ट से मेट्रो द्वारा आईटी चौराहा जा रही थी। रात करीब नौ बजे आरोपी चिराग यादव ने उसके मोबाइल पर व्हाट्सऐ चैट के जरिए संपर्क किया और उसकी लोकेशन पूछी।

आरोपी ने गैंगरेप की धमकी दी

जैसे ही युवती ने बताया- वह मेट्रो से घर जा रही है, आरोपी ने उसे तुरंत नहरिया चौराहे पर वापस आने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर वह वापस नहीं आई तो उसे घर से उठाकर पीटा जाएगा। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाएगा।

डरकर युवती सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन पर उतर गई। सिंगार नगर पहुंचने पर आरोपी ने कहा कि उसकी मां युवती से बात करना चाहती है। वह उसे मोटरसाइकिल से पकरी पुल के पास ले गया। वहां उसने बाइक रोककर युवती के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

सड़क पर ही युवती को पीटा

जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी नेउसके कपड़े निकालने की कोशिश की और गाली-गलौज करने लगा। उसने युवती को होटल चलने के लिए मजबूर किया। भागने की कोशिश करने पर चिराग यादव ने उसे लात, घूंसे और थप्पड़ से पेट, छाती और सिर पर कई बार मारा। जब वह गिर जाती थी, तो वह उसके पेट पर पैर से मारता था और जान से मारने की धमकी देता था।

राहगीर से मदद मांगी

आरोपी ने चार-पांच बार युवती का गला पकड़कर उसे नहर में धकेलने की कोशिश की, यह कहते हुए कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो उसे डुबोकर मार देगा। युवती किसी तरह बच निकली और एक राहगीर से मदद मांगी। वह उसकी बाइक से कुछ दूर गई।

हालांकि, चिराग ने उसका पीछा किया और उसे रोक लिया। उसने फिर से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी और उसे अपने साथ चलने के लिए लगातार मजबूर करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चिराग यादव उर्फ सतरुद्ध की तलाश में जुट गई है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *