लखनऊ : युवती का बनाया अश्लील वीडियो
लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने आई एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने धर्म छुपाकर दोस्ती की। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़िता ने बताया वह यूपी पुलिस की तैयारी करने लखनऊ आई थी। पार्ट टाइम जॉब की तलाश में थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात राहुल और कमर हयात इदरीसी नाम के युवकों से हुई। आरोप है कि दोनों ने उसे एक स्पा सेंटर में काम दिलाया। इस दौरान राहुल से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं।
राहुल उसे अपने कमरे पर बुलाता था। एक दिन उसने उसे बीयर पिलाई और नशे की हालत में उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
पीड़िता का कहना है कि कुछ समय बाद राहुल उसे घूमने के लिए ले गया। जहां उसने उसका आधार कार्ड देख लिया। आधार कार्ड पर उसका नाम मोहम्मद कमरु जमाल लिखा था। हकीकत सामने आने पर वजह पूछी तो विवाद हो गया और इसके बाद युवती वहाँ से चली गई।
बाद में युवती को जानकारी मिली कि आरोपी के अन्य लड़कियों से भी संबंध हैं और वह उनके साथ रहने लगा। फिर युवती से बातचीत करना बंद कर दिया।
मामले में इंस्पेक्टर गोमती नगर बृजेश चंद तिवारी का कहना है पीड़िता को बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया गया है। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

