Dailynews

लखनऊ : पत्नी ने बीजेपी नेता के बेटे और अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए, लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाता है

लखनऊ में भाजपा नेता और राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष सीताराम कश्यप की बहू ने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी नेता की बहू ने ससुर सहित पति और परिजनों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पत्नी ने बीजेपी नेता के बेटे और अपने पति आशीष कश्यप पर लड़कियों की अश्लील वीडियो, फोटो बनाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उनका पति फिल्म डायरेक्टर है। वह लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाकर उनका शारीरिक शोषण करता है। पीड़ित महिला ने मीडिया को बताया कि पति ने कइ लड़कियों का शोषण किया है। वही उनके साथ भी आए दिन परेशान कर उत्पीड़न किया जाता रहा। जिसकी शिकायत सीएम योगी, महिला आयोग सहित अन्य जगहों पर भी लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाइ है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति, नई लड़कियों को एक्ट्रेस बनाने का झांसा देता है। उनकी अश्लील वीडियो, फोटो बनाकर ब्लैकमेल करता है। उसके कंप्यूटर में ऐसी सैकड़ों क्लिप्स मौजूद हैं। महिला ने पति के अलावा अपने ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों पर भी दहेज प्रताड़ना, धमकी देने का केस दर्ज कराया है। लखनऊ के हजरतगंज महिला थाने में FIR दर्ज की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूल रूप से महोबा की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि ‘उसकी शादी 2010 में लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी आशीष कश्यप से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।’ पीड़िता ने बताया- ‘पति और ससुराल वालों ने चार पहिया गाड़ी और 5 लाख रुपए की डिमांड की थी। मजबूरी में मेरे भाई ने 5 लाख रुपए किस्तों में दिए। इसके बाद भी इनकी मांग खत्म नहीं हुई और पूरा परिवार मारपीट करने लगा।’

’27 सितंबर को व्हाट्सएप कॉल के जरिए पीड़िता को जान से मारने और उसके भाइयों को ड्रग्स के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई।’ पीड़िता ने अपने पति आशीष कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि वह फिल्म निर्देशक है। लखनऊ से लेकर मुंबई तक उनका नेटवर्क फैला है। वह युवतियों और महिलाओं को फिल्म में रोल दिलाने का झांसा देकर उनकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाता है।

इन वीडियो और फोटो के जरिए वह महिलाओं का शोषण करता है। जब मैंने यह बात अपने ससुर सीताराम कश्यप को बताई, तो उन्होंने बेटे के खिलाफ कुछ नहीं किया। मुझे मुंह बंद रखने की सलाह दी। महिला ने बताया, ‘जब बेटी का जन्म हुआ, तो ससुराल वालों का व्यवहार और खराब हो गया। बेटी पैदा होने पर सभी मुझे जलील करने लगे। सब ने बातचीत करना बंद कर दी। परिवार के लोगों ने बार-बार धमकी दी, कि दहेज की मांग पूरी नहीं की, तो उसे और उसके भाइयों को फर्जी मामलों में फंसाया जाएगा।’ जून 2024 में, अलीगंज की एक अभिनेत्री ने गाजीपुर थाने में फिल्म डायरेक्टर आशीष कश्यप के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि आशीष ने उसे एल्बम में काम दिलाने का झांसा दिया। अश्लील वीडियो बनाई और शादी का झूठा वादा करके शारीरिक शोषण किया। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि आशीष कश्यप ने कई अन्य युवतियों के साथ भी ऐसा ही किया है। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि 16 जून की रात को इंदिरा नगर स्थित ईश्वर धाम मंदिर के पास आशीष और उसके दो साथियों ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले की जांच भी पुलिस कर रही है।

ACP हजरतगंज अरविंद वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर महिला थाने पर जांच की जा रही है, जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वही महिला के पति ने मीडिया को सभी लगाए गए आरोप को निराधर बताया है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *