google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

आगरा : महालक्ष्मी मंदिर की दीवार गिरी:20 श्रद्धालु दबे, कई लोग यमुना में गिरे

आगरा के महालक्ष्मी मंदिर की दीवार गिर गई। इसके चलते दीवार के सहारे खडे़ लोग नीचे गिर गए। कुछ लोग यमुना में गिर गए। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और अन्य अधिकारी पहुंच गए। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी मौके पर हैं।

यमुना नदी के किनारे महालक्ष्मी मंदिर है। मंदिर की सीढ़ियों तक यमुना का पानी आ गया है। शाम करीब 7 बजे 30 से अधिक लोग मंदिर प्रांगण में खड़े थे। तभी अचानक दीवार गिर गई। पुलिस ने रेस्क्यू कर दीवार के नीचे दबे 6 लोगों को बाहर निकाला।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *