google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Politics

अखिलेश यादव के करीबी महेंद्र राजभर को थप्पड़ मारे, दावा- ये मंत्री ओपी राजभर की साजिश

जौनपुर/ मऊ, अखिलेश यादव के करीबी महेंद्र राजभर पर मंगलवार को हमला हो गया। जौनपुर में महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव कार्यक्रम में एक नेता ने पहले महेंद्र राजभर की तारीफ में भाषण दिया। फिर माला पहनाई। इसके बाद उनके गाल पर कई तमाचे जड़ दिए।

उस वक्त लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, पूरा घटना कैमरे में कैद हो गई। अचानक हुए इस हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महेंद्र राजभर ने भी थप्पड़ मारने वाले पर हमला करना चाहा, लेकिन कार्यकर्ताओं ने दोनों को अलग-अलग किया। इस दौरान धक्का-मुक्की जमकर हुई।

आरोपी का नाम बृजेश राजभर और वाराणसी के बाबतपुर का रहने वाला है। वह महेंद्र राजभर की सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष है। हमले के बाद वह वाराणसी फरार हो गया।

पीड़ित महेंद्र ने आरोपी के खिलाफ जलालपुर थाने में शिकायत की। आरोप लगाया कि धन उगाही के चलते ब्रजेश को पार्टी से निकाल दिया था। यह हमला उसने मंत्री ओम प्रकाश राजभर के इशारे पर किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

महेंद्र राजभर, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। लेकिन, 2021 में अलग हो गए थे। इसके बाद सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी बना ली थी। लेकिन 2 मई को सपा में शामिल हो गए।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *