News

लखनऊ में कार के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग

लखनऊ के गुडंबा इलाके में बीके मोटर्स में भी भीषण आग लग गई है। गोदाम में खड़ी कई गाड़ियां जल रही हैं। दमकल की 4 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। आग काफी भीषण है। करीब 1 किलोमीटर से धुआं का गुबार दिख रहा है।

गोदाम से तेज धमाकों की आवाज निकल रही है। आसपास के लोग डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि गोदाम में डीजल रखा था। डीजल की वजह से आग काफी भड़क गई है। आग की लपटें निकल रही हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *