google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

काशी में होगी शादी : रिंकू IPL के बाद सांसद प्रिया संग 7 फेरे लेंगे

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज इसी साल जून में 7 फेरे लेंगे। दोनों की शादी काशी में होगी। परिवार ने सियासत से बचने को गेस्ट लिस्ट छोटी बनाई है।

पिछले साल 8 जून को लखनऊ में रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी हुई थी। इसके बाद नवंबर, 2025 में शादी की डेट फिक्स हुई थी। लेकिन, शादी नहीं हो पाई थी। फिर फरवरी, 2026 की तारीख तय हुई, लेकिन T-20 वर्ल्ड कप और IPL के चलते अब इसे जून के लिए शेड्यूल किया गया है।

​रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया- शादी के लिए पहले 11 और 12 जून की तारीखों पर चर्चा थी। लेकिन IPL फाइनल की व्यस्तता को देखते हुए रिंकू ने नई तारीख निकलवाने को कहा है।

सोनू सिंह ने कहा- IPL, 26 मार्च से 31 मई के बीच प्रस्तावित है। जब रिंकू IPL से फ्री होंगे, तभी शहनाई बजेगी। फिलहाल शादी काशी में होगी और रिसेप्शन अलीगढ़ में रखा जाएगा।

शादी में रिंकू सिंह की तरफ से परिवार और कुछ रिश्तेदारों को मिलाकर करीब 10 से 12 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके पीछे की वजह बड़ी दिलचस्प है। दरअसल, दूल्हा पक्ष के कई करीबी भाजपा से जुड़े हैं, जबकि दुल्हन खुद सपा सांसद हैं। इसलिए न्योता देने के लिए काफी सोच-विचार करके ही इस पर निर्णय लिया गया है। गेस्ट लिस्ट काफी छोटी बनाई गई है। 8 जून 2025 को रिंग सेरेमनी में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव, इकरा हसन समेत 300 वीआईपी गेस्ट शामिल हुए थे। समारोह में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला, प्रवीण कुमार, गेंदबाज यश दयाल भी शामिल हुए थे।

दूसरी तरफ, इसी कार्यक्रम में रिंकू के संरक्षक कहे जाने वाले अर्जुन सिंह फकीरा भाजपा का झंडा लगी गाड़ी से पहुंचे थे। जिस पर सपा खेमे की ओर से कुछ आपत्ति हुई थी। इस बारे में अर्जुन सिंह फकीरा बताते हैं- मैं कार्यक्रम स्थल से बाहर गाड़ी खड़ी करके रिंग सेरेमनी में शामिल हुआ था।

इस तरह की स्थितियों को देखते हुए माना जा रहा है कि जब भी शादी समारोह हो, राजनीतिक बहसबाजी या गुटबाजी किसी विवाद का कारण न बने। इसीलिए काशी में होने वाले फेरों में सिर्फ 10-12 खास रिश्तेदारों को ही बुलाया गया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *