News

दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया मथुरा नगर निगम का अधिकारी, महिलाएं बोलीं- खुद को योग टीचर बता बच्चियों से बेडटच करता

Share News

मथुरा में देर रात नगर निगम के एक अधिकारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। लोग उसे कॉलर पकड़कर ले जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद महिलाओं ने मेयर आवास का घेराव किया। आरोप है कि अधिकारी खुद को योगाचार्य बताता। वह बच्चियों से बेडटच करता। उनसे कहता- आओ तुम्हारी लंबाई नाप दूं।

पूरा मामला थाना गोविंद नगर स्थित पॉश कॉलोनी का है। यहां राधा ऑर्चिड में रहने वाले नगर निगम के एक अधिकारी पर नाबालिग बच्ची से छेड़खानी करने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी होने पर कॉलोनी में रहने वाली महिलाएं आक्रोशित हो गईं। उन्होंने कॉलोनी में ही रह रहे मेयर विनोद अग्रवाल के घर जाकर जमकर हंगामा काटा।

देर रात चले हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया। महिलाओं ने बताया- आरोपी मेयर के फ्लैट में ही किराए पर रहता है। शिकायत करने जब वह मेयर के घर गईं तो उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि वह उनसे नहीं पुलिस से शिकायत करें।

लोगों के मुताबिक- बच्चियों से बेडटच करने वाला अधिकारी निर्माण निगम का एक्सईएन है। वह बच्चियों से कहता कि योग टीचर है। इसके बाद उन्हें गलत जगह छूता। कहता- लंबाई ठीक नहीं है। उनसे गलत-गलत बातें करता।

लोगों ने पहले एक्सईएन को जमकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद देर रात महापौर विनोद अग्रवाल के आवास पर हंगामा किया गया। लोगों ने मसानी रोड पर जाम लगा दिया।

जहां यह घटना हुई, वह शहर का पॉश कॉलोनी एरिया है। यहां मेयर सहित कई नामचीन व्यापारी भी रहते हैं। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाली कुछ बच्चियां पार्क में खेल रही थीं। इसी दौरान नगर निगम के निर्माण विभाग में तैनात एक्सईएन ने उनके साथ गलत हरकत की है।

लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा- गुरुवार की शाम बच्चियां पार्क से घर लौटीं। तब उन्होंने घर वालों को एक्सईएन की पूरी करतूत बताई। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए।

पहले लोगों ने आरोपी अधिकारी को पकड़कर पीट दिया। इसके बाद करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। महिलाओं ने मेयर आवास पहुंचकर नारेबाजी की। इस दौरान मेयर से हल्की झड़प भी हुई। इसके बाद ह्यूमन चेन बना जमकर नारेबाजी की गई। एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया गया कि आरोपी अपने को योगाचार्य भी बताता था। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को बंधक बनाने जैसी कोई बात नहीं है। अभी निर्माण निगम के अभियंता से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *