Latest

Meerut News : भाजपा नेताओं के बीच चले लात-घूसे, कपड़े फटे

मेरठ में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर चल रही बैठक में कार्यकर्ताओं में जमकर लात-घूसे चले। मौके पर मौजूद पुलिस बीच-बचाव करती रही। कार्यकर्ता एक दूसरे को गाली देते हुए मारपीट करते रहे। बीच-बचाव के दौरान जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा से भी मिसबिहेव किया गया। मामला रजपुरा ब्लॉक कार्यालय का है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

शुक्रवार को रजपुरा ब्लॉक कार्यालय में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर रजपुरा मंडल की बैठक चल रही थी। बैठक में जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा भी मौजूद थे। तभी अचानक दुष्यंत नाम का एक कार्यकर्ता उठा और कहा कि सदस्य कहां बन रहे हैं, ये तो सपा-बसपा वाले हैं, जो भाजपा में आए हैं। अब भाजपा के बन रहे हैं। खुद को भाजपाई कहते हैं।

इस पर कार्यकर्ताओं ने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते सदस्यता अभियान अखाड़े में तब्दील हो गया।

दुष्यंत के इतना कहते ही दूसरे कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। तभी वहां मौजूद कार्यकर्ता कौशल और रविंद्र पुंडीर के भांजे तरुण तोमर ने इसका विरोध किया। तरुण ने कहा कि तुम अपनी चिंता करो। तुम भी दूसरी पार्टी के लोगों को सदस्य बना लो।

जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने दुष्यंत और तरुण दोनों को मीटिंग से बाहर निकाल दिया। बाहर जाते ही दोनों कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों में हाथापाई हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को हटाया। दोनों के समर्थक भी भिड़ गए।मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट की घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा भी भगवा कुर्ते में नजर आ रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। तो नाराज भाजपाइयों ने उनके साथ भी अभद्रता कर दी। इसके बाद जिलाध्यक्ष खुद वहां से हट गए। कार्यकर्ता आपस में लड़ते रहे।

जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कहा- दुष्यंत तोमर और तरुण तोमर दोनों ही हमारे बच्चे हैं। हमारे साथी कार्यकर्ता हैं, किसी बात पर बहस हो गई। मैंने दोनों को समझाया और डांटा। इसके बाद दोनों को घर भेज दिया। अब दोनों में किसी प्रकार का विवाद नहीं है। सब मामला सुलझ गया है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *