मोनालिसा – कुंभ वायरल गर्ल के पति फरमान खान? किसने-किसको किया था प्रपोज
दिल्ली. प्रयागराज के महाकुंभ मेला 2025 की यूं तो हजारों किस्से कहानियां आपको याद होंगे, लेकिन माला बेचती हुई बड़ी-बड़ी कजरारी आंखों वाली भोपाल की वायरल गर्ल मोनालिसा को तो पक्का आप नहीं भूले होंगे. एक वीडियो वायरल हुआ और मोनालिसा रातों-रात सनसनी गई. फिल्मों और वीडियो सॉन्ग के लिए ऑफर आने लगे. वीडियो सॉन्ग और फिल्म साइन की और मोनालिसा मध्यप्रदेश की गलियों से मायानगरी मुंबई पहुंच गईं. बुधवार को खबर आई कि मोनालिसा ने शादी कर ली है. उन्होंने अपने घरवालों से बगावत कर बॉयफ्रेंड फरमान खान को जीवनसाथी बनाया और शादी के लिए केरल को चुना. अब लोग दोनों की लवस्टोरी और फरमान खान के बारे में जानना चाह रहे हैं
महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर छाई रहीं मोनालिसा भोंसले ने अपनी प्रेम कहानी को शादी के बंधन में बांधकर एक नया अध्याय लिख दिया है. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल के एक मंदिर में शादी कर ली. यह शादी तमाम नाटकीय घटनाओं के बीच संपन्न हुई, जिसमें मोनालिसा ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी.
फरमान खान से केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के अरुमानूर मंदिर (श्री नैनार देवा मंदिर) में शादी कर ली. यह शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई और दोनों ने बाद में शादी को कॉमन मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर भी करा लिया. मोनालिसा की शादी के बाद उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं. कपल ने बताया कि उनके रिश्ते को 6 महीने हो चुके हैं. भले ही उनका प्यार 6 महीनों का हो, लेकिन ये 60 साल के बराबर है. फोटो: सोशल मीडिया
मोनालिसा के बारे में तो आप जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिसके प्यार में उन्होंने अपने घरवालों तक को छोड़ दिया वो फरमान खान आखिर हैं कौन? शादी की खबरों की सूचना के बाद फरमान खान भी ट्रेंड करने लगे. फोटो: सोशल मीडिया
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले फरमान खान महाराष्ट्र में एक एक्टर और मॉडल के रूप में सक्रिय हैं. वह क्षेत्रीय फिल्मों और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं. फरमान और मोनालिसा की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी. यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई.

