News

पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व गृह राज्यमंत्री समेत 30 से अधिक दिग्गज कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल

Share News
2 / 100

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। रिलाइंस पेट्रोल पम्प पावटा से रविवार को राज्य की गहलोत सरकार में उच्च शिक्षा, गृह राज्य समेत महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे दिग्गज कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में जयपुर में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने बड़ी संख्या में यादव समर्थक कार्यकर्ता व कांग्रेस पदाधिकारी पहुंचे। इस अवसर पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, भाजपा जिन्दाबाद के नारे भी लगाये।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस पार्टी में तानाशाही व्याप्त है, जहाँ किसी भी कार्यकर्ता की नहीं सुनी जा रही है। यहां आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह यादव ने रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री लालचन्द कटारिया, करौली धौलपुर के कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व विधायक रीछपाल मिर्धा, विजय पाल मिर्धा, आलोक बेनीवाल, कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश मुख्य संगठक सुरेश चौधरी, रामपाल शर्मा भीलवाड़ा समेत 30 से अधिक कांग्रेस नेताओं के साथ प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी, केन्द्रिय मंत्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान डिप्टी सीएम दीया कुमारी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी, विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भाजयुमो प्रदेश मंत्री विनोद सिंह समेत अन्य नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सदस्यता ग्रहण करने के उपरान्त अपने सम्बोधन में यादव ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को राजस्थान में सभी 25 व देश में 400 से अधिक सीटों पर जीत मिलेगी। इस दौरान पूर्व गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में कोटपूतली व विराटनगर विधानसभा से कांग्रेस छोडकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया लाल सैनी, पीसीसी मेम्बर मधुर यादव व नरसी गुर्जर, नगर परिषद सभापति पुष्पा सैनी, सभापति प्रतिनिधि एडवोकेट दुर्गाप्रसाद सैनी, प्रधान नेहा गुर्जर, प्रधान प्रतिनिधि इन्द्राज रावत, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एडवोकेट हेमंत सिंह शेखावत, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव विक्रम सिंह लीडर, डीसीसी महासचिव नित्येन्द्र मानव, सचिव विराट यादव, सरिता यादव, धर्मवीर यादव, सेवानिवृत तहसीलदार रामनिवास यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष जगदीश डीलर, शुक्लावास सरपंच सचिन यादव, सुदरपुरा ढ़ाढ़ा सरपंच उमेश यादव, खेड़ा निहालपुरा सरपंच सुमन, चतुर्भुज सरपंच प्रताप यादव, नांगल पण्डितपुरा सरपंच विक्रम रावत, सरूण्ड सरपंच सुभाष मीणा, रामसिंहपुरा सरपंच विपिन जाखड़, खेड़की वीरभान सरपंच धर्मेन्द्र चौधरी, पूर्व सरपंच शिम्भुदयाल मीणा, यादव समाज पावटा अध्यक्ष व टसकोला सरपंच भैंरू यादव, यादव महासभा कोटपूतली अध्यक्ष रामौतार गुरूजी, पूर्व अध्यक्ष गिरधारी लाल गुरूजी, रामनिवास गिरदावर, एडवोकेट रामचन्द्र यादव, राजेन्द्र ऑडीटर, पंसस शेरसिंह यादव, द्वारिकपुरा सरपंच रोहित बांयला, दांतिल सरपंच राजेन्द्र सांखला, मंडल अध्यक्ष महावीर पोषवाल, मोनू सैनी, रमेश यादव, साधुराम जाट, दुलीचंद हवलदार, मंजीत यादव, पार्षद सीताराम सैनी, विष्णु भाटी, कृष्ण कारोडिय़ा, प्रदीप सैनी, राकेश सैनी, सोनू आर्य, अनुराज वाल्मिकी, पूर्व पार्षद भीखाराम सैनी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, पंसस प्रतिनिधि मनोज मीणा व बाबूलाल मीणा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, वार्ड पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *