Live News

सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान : 49वाँ जत्था अयोध्या के लिए रवाना

हजारीबाग, संसदीय क्षेत्र के श्रद्धेय बुजुर्गों को पावन तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से संचालित “सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान” के अंतर्गत आज बरही से 49वाँ जत्था श्रद्धापूर्वक रवाना हुआ। इस जत्थे में 65 श्रद्धालु शामिल हैं, जिन्हें प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।

बरही पश्चिमी मंडल अंतर्गत पूर्वी पंचायत से भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं की बस को जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पूर्व बरही प्रखंड मैदान स्थित मनोकामनेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का सम्मानपूर्वक पाद पूजन कर उन्हें यात्रा के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की गई।

श्रद्धालुओं की विदाई के समय पूरे वातावरण में “जय श्रीराम” के जयकारों से भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बना रहा।

मेरे लिए यह अत्यंत संतोष और सौभाग्य का विषय है कि इस अभियान के माध्यम से हमारे क्षेत्र के बुजुर्गों की वर्षों पुरानी तीर्थ दर्शन की इच्छा पूरी हो रही है। हजारीबाग लोकसभा परिवार के प्रत्येक सदस्य की सेवा ही मेरा कर्तव्य और संकल्प है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *