google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Entertainment

मुंबई : फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर 4 राउंड फायरिंग

महाराष्ट्र के मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग हुई। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें उनके घर पहुंचीं। रोहित शेट्टी मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं। उनके घर के पास बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज के घर हैं।

मुंबई पुलिस ने बताया कि ये घटना शनिवार रात करीब 3 बजे हुई। अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद जुहू में रोहित शेट्टी के घर के आसपास सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।

पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। हमले के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चला है। मामले में अभी तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस ने रविवार दोपहर बताया कि इस मामले में पुणे के कारवेनगर और धायरी इलाकों से चार लोगों को हिरासत में लिया है। जांच जारी है। घटना के बाद, सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक विज्ञान और बैलिस्टिक्स विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

इससे पहले कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर तीन बार फायरिंग हो चुकी है। पिछले साल जुलाई, अगस्त और अक्टूबर में उनके कैफे पर फायरिंग हुई थी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *