google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

सुजातनगर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवश व्याख्यान का आयोजन

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। सर्वप्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरु के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ग्राम पंचायत सुजातनगर में बुधवार को महिला सरपंच विनोद देवी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवश व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें सरपंच विनोद देवी ने पंचायती राज के बारे में चर्चा करते हुए कहा की ना केवल आधुनिक भारत में अपितु प्राचीन काल से ही पंचायती व्यवस्था की अहम भूमिका रही है। जिसे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा 24 अप्रैल 2010 को पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया। उन्होंने बताया भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांव हमारी ताकत है। पंचायत के रूप में लोकतंत्र की गहरी जड़ें यहीं से मजबूत होती है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में सामाजिक कार्यकर्ता संजय खारडिया ने कहा की देशभर में प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक मान्यता मिली और आज के दिन संविधान का 73 वां संशोधन अस्तित्व में आया। खारडिया ने कहा कि वर्तमान समय में पंचायत के पास संविधान के तहत 29 विषय प्राप्त है। जिन पर वह कानून बना सकती है और उन्हें लागू भी करवा सकती है। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि हरीराम कटारिया, बीडीओं सुशीला मीणा, एलडीसी हरीराम आर्य, डॉ. योगेश यादव, चिरंजी लाल शर्मा, अमरेन्द्र खारडिया, पंच सगराराम यादव, किरोडी लाल गुप्ता, कैलाश मीणा, वार्ड पंच संजय कुमार खारड़ि‌या समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *