Latest

परशुराम जयंती को लेकर मोदी मन्दिर में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। भगवान परशुराम जयंती कि तैयारियों को लेकर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में विप्रबन्धुओं की मोदी मन्दिर पावटा में एक सामूहिक बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान ब्राह्मण महासभा पावटा की पुरानी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सामूहिक रुप से इस्तीफा दिये जाने के बाद विप्रबन्धुओं ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से ब्राह्मण महासभा पावटा का अमरनाथ पटेल को अध्यक्ष, गजानंद बोहरा को उपाध्यक्ष, दीपक पटेल को सचिव एवं ललित शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।

सुरेश शर्मा, विष्णु शर्मा, दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, विष्णु पटेल को संरक्षक मनोनित किया। बैठक में सर्वप्रथम सभी सदस्यों द्वारा परिचय दिया गया। महासभा के पूर्व महामंत्री विष्णु पटेल ने बताया की 10 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा, जीवंत झांकी सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी। शोभायात्रा आदर्श रामलीला मैदान पावटा से रवाना होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस आदर्श रामलीला मैदान पहुंचकर भगवान परशुराम की महाआरती के साथ संपन्न होगी। बैठक के दौरान पावटा तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुरेश शर्मा, चंद्रप्रकाश गौड़, विकास शर्मा, दुर्गादत्त भारद्वाज, दिनेश शर्मा, सुरेश शर्मा, गोपाल शर्मा, मनीष शर्मा, गिरिराज बोहरा, सुनिल गौड़, मुकुंद कौशिक, चेतन शर्मा, हितेंद्र लाटा, लाला पटेल, योगेश शर्मा, परमानन्द शर्मा, रामशरण बोहरा, शिवम पारिक, महेश शर्मा सहित कई विप्रबंधु मौजूद रहे।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *