News

बुलंदशहर में जिला प्रदर्शनी में हरियाणवी सिंगर अमन जाजी और शिवा चौधरी की नाइट

बुलंदशहर की जिला प्रदर्शनी में रविवार रात हरियाणवी गायकों अमन जाजी और शिवा चौधरी ने प्रस्तुति दी। उनके गानों पर बड़ी संख्या में दर्शक झूमते नजर आए। युवाओं में हरियाणवी संगीत के प्रति खासा उत्साह देखा गया। इस आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।

दुनियाभर में हरियाणवी गायकी के लिए पहचाने जाने वाले अमन जाजी और शिवा चौधरी रविवार को बुलंदशहर पहुंचे थे। शिवा चौधरी ‘जेठ मेरा से थानेदार जी के गांव’ और ‘बिचारे चौकी से’ जैसे गीतों के लिए जाने जाते हैं, जबकि अमन जाजी को ‘जी लागे से बाब्या मैं’ गीत से प्रसिद्धि मिली है। प्रदर्शनी में प्रस्तुति से पहले उन्होंने युवाओं को मेहनत पर भरोसा रखने और ऐसा कोई काम न करने की सलाह दी जिससे परिवार को शर्मिंदा होना पड़े।

शिवा चौधरी ने बताया कि 2019 में इंडियन आइडल में भाग लेने के बाद कोरोना महामारी के दौरान सोशल मीडिया ने उन्हें काफी समर्थन दिया। उनके सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। उन्होंने लड़कियों से अपने सपनों के बारे में परिवार से बात करने और उन्हें यह समझाने का आग्रह किया कि वे जो कर रही हैं वह सही है। उन्होंने कहा कि परिवार से बात करने पर वे समर्थन करते हैं। शिवा चौधरी ने यह भी कहा कि जो भी काम करें, उसे पूरी लगन और मेहनत से करें, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी सच्ची मेहनत को दिया।

अमन जाजी ने बताया कि उन्होंने 2019 में गायकी के क्षेत्र में कदम रखा। शुरुआत में उन्होंने ’52 गज के दामन’ पर अभिनय किया। उन्हें ‘तू ना मस्तावे मरजाणी तेरे मुश्किल भाग ये जागे’ गीत से काफी प्रसिद्धि मिली। इसके बाद उन्होंने ‘जी तो मेरा ऐसा करें’ सहित कई अन्य सफल गाने दिए। हाल ही में उनके गीत ‘मेरा जी लागे से बाब्या मैं, मने और ना भावे बाबे में’ को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *