google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का जयपुर में प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

5 / 100 SEO Score

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। भारतीय जनता पार्टी सांसद अनंत हेगड़े के बयान से नाराज एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जांखड़ के नेतृत्व में बुधवार को राजधानी जयपुर में विरोध- प्रदर्शन किया गया। बता दें बीजेपी सांसद हेगड़े ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा को संविधान में संशोधन करना चाहिए। कांग्रेस ने संविधान में कई विकृतियों और अनावश्यक परिवर्तन किये हैं, जिन्हें ठीक करने के लिए संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है। संविधान बदलने जैसे इस कथित विवादित बयान के बाद देशभर में विरोध शुरु हुआ।

इस उपलक्ष्य में प्रदेशभर के एनएसयूआई कार्यकर्ता जयपुर की सड़कों पर भी विरोध प्रदर्शन में उतरे और भाजपा कार्यालय का घेराव करने लिए जब आगे बढ़े तो उनको रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिसमें कुछेक कार्यकर्ताओं के चोटिल होने की खबर है। ऐसे में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही। विरोध प्रदर्शन में शामिल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव व पूर्व विधायक इन्द्रराज गुर्जर ने कहा कि बिजेपी और आरएसएस की मानसिकता हमेशा संविधान विरोधी रही है। ये नहीं चाहते कि छात्रों, युवाओं और महिलाओं को समान अधिकार मिले। उन्होंने कहा हम संविधान को मानने वाले लोग है, हमारी लड़ाई विचारधारा की है। अब आमजन समेत एनएसयूआई कार्यकर्ता खाकी निक्कर वाले सांसद के खिलाफ देशभर में गांधी, नेहरू और अम्बेडकर के नफरती विचारधारा के प्रति हाथों में संविधान लेकर खड़े है। प्रदर्शन में पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार भाजपा सांसद के एक विवादित बयान का विरोध जताने के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ता बुधवार सुबह एमआई रोड के नजदीक शहीद स्मारक पर एकजुट हुए। यहां एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विवादित बोल बोल ने वाले सांसद अनंत हेगड़े के विरोध में जमकर नारे लगाए। इसके बाद भाजपा सांसद का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर आक्रोश जताया। इसके बाद देखते ही देखते मौके पर माहौल अचानक से बिगड़ गया। नौबत यहां तक आ गई कि कार्यकर्ताओं की भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। आखिर में कार्यकर्ताओं को पुलिस बसों में भरकर हिरासत में ली और उन्हें अलग-अलग थानों में पहुँचाई तब जाकर माहौल शांत हुआ।

5 / 100 SEO Score
Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *