google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

संभल में अफसरों ने पकड़ी 33 करोड़ की ज्वेलरी, स्टॉक बढ़ाते ही मारा छापा

संभल में GST अफसरों ने छापा मारकर 33 करोड़ का बेहिसाब सोना-चांदी और डायमंड जब्त किया है। GST अफसरों को इतनी बड़ी सफलता कैसे मिली, इसकी चौंकाने वाली कहानी सामने आई है।

मुरादाबाद से 15 से 20 अफसर एक महीने से अलग-अलग टीमों में संभल आते। सभी ज्वेलरी शो-रूम और कारोबारी की हर मूवमेंट पर नजर रख रहे थे। जैसे ही कारोबारी ने सोने-चांदी के गहने डंप किए, वैसे ही टीम ने छापा मार दिया।

अफसरों ने गुरुवार को चंदौसी में सर्राफा कारोबारी हिमांशु अग्रवाल के यहां अपनी छापेमारी खत्म की। 21 घंटे चली छापेमारी में टीम को 16 किलो सोना, 8 क्विंटल चांदी और करीब 34 कैरेट डायमंड मिला। इन ज्वेलरी का कारोबारी हिसाब नहीं दे पाया तो टीम ने जब्त कर लिया।

एक GST अफसर ने बताया, एक महीने से संभल के सर्राफा कारोबारियों पर नजर रखी जा रही थी। इसके लिए 15 से 20 अफसर अलग-अलग टीम में मुरादाबाद से संभल आते। कस्टमर बनकर ज्वैलरी के शो-रूम में जाते।

रेट और कितना सोना है, ये पता करते। कुछ चौकीदार बनकर आने-जाने वाले माल पर नजर रखते। बीते दिनों जैसे ही सोने और चांदी के रेट अचानक कम हुए, वैसे ही कारोबारियों ने ज्यादा गहने खरीदने शुरू किए। चंदौसी के बड़ा बजार में मोंटू ज्वैलर्स की के मालिक हिमांशु अग्रवाल ने जैसे स्टॉक बढ़ाया। टीम ने छापे मार दिए। विरोध के बीच सर्राफा कारोबारी ने लगाया स्टेटस करीब 21 घंटे चली छापेमारी के बाद टीम ने 1 करोड़ 20 लाख जुर्माना जमा कराया और 33 करोड़ का माल जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई का शहर के सर्राफा कारोबारियों ने विरोध किया। गुरुवार को दुकानें बंद कर लोग सड़क पर उतर आए। धरना प्रदर्शन किया।

शिक्षा मंत्री गुलाब देवी की ब्लॉक प्रमुख बेटी डॉ.सुगंधा सिंह कारोबारियों के बीच पहुंचीं। भाजपा के नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल और केंद्रीय सफाई आयोग की पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मंजू दिलेर भी पहुंचीं। उन्होंने व्यापारियों से बात की। आश्वासन के बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त किया। शुक्रवार को बाजार भी खुला।

शुक्रवार को भी बाजार में इसको लेकर चर्चाएं चलती रहीं। इस पर कारोबारी हिमांशु अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर मैसेज लिया- GST अधिकारियों ने सर्वे के दौरान पूरी तरह सहयोग किया। हमने किसी भी प्रकार की बदलसलूकी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। स्थानीय लोग जानकबूझकर बाजार में डर और अफवाह फैला रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत है।

चंदौसी के बड़ा बजार में मोंटू ज्वैलर्स की शॉप है। इसके मालिक हिमांशु अग्रवाल हैं। मुरादाबाद जोन के GST अपर आयुक्त ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह ने बताया- करीब एक महीने से टीम मोंटू ज्वैलर की गतिविधियों और खरीद फरोख्त पर नजर रखी जा रही थी।

सूत्रों की सटीक सूचना पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे 10 अफसरों की टीम ने मोंटू ज्वेलर्स पर छापा मारा। टीम में 10 अधिकारी शामिल थे, जिनमें तीन महिला अधिकारी भी थीं। लोकल थाने की पुलिस को भी बुलाया गया था। बुधवार दोपहर 1 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई लगातार 21 घंटे तक चली। पूरी कार्यवाही कैमरे की निगरानी में की गई।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *