News

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा पावटा की मासिक बैठक का आयोजन

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा पावटा की मासिक बैठक उप शाखा अध्यक्ष रतन सिंह शेखावत की अध्यक्षता में पावटा में आयोजित हुई। इस अवसर पर पर्यवेक्षक मनोज कुमार शर्मा जिला अतिरिक्त मंत्री कोटपुतली बहरोड़ एवं संयुक्त मंत्री राजेश यादव जिला कोटपूतली बहरोड़ उपस्थित रहे।

कोटपूतली जिला सभा अध्यक्ष गजानंद टीलावत ने बताया कि उप शाखा की मासिक बैठक में शिक्षकों की समस्याओं एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। मासिक मीटिंग में जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बुनकर, वरिष्ठ शिक्षक बजरंग सिंह राजपूत, सुशील कुमार शर्मा, महिला मंत्री रतन कंवर, उपशाखा मंत्री धर्मपाल कनौजिया, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह शेखावत, घनश्याम बिहारी शर्मा, जिला पुस्तकालय अध्यक्ष शंकर लाल शर्मा, अमरलाल रैगर, कंचन वर्मा, महिला उपाध्यक्ष मीना शर्मा, महिला शिक्षक प्रतिनिधि सरोज यादव, जिला शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि सुनील यादव सहित अनेक शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *