News

पावटा : भीमराव अम्बेडकर का 68 वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। प्रागपुरा कस्बा के होली चौक स्थित अम्बेड़कर नगर में बुधवार को भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 68 वें महापरिनिर्वाण दिवस उनके छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर समता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी शिम्भूदयाल हाडिया ने कहा कि बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलकर ही समतावादी समाज की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब सभी के प्रेरणा स्त्रोत है। इस दौरान अनेको लोगों ने पुष्पांजली अर्पित कर बाबा साहब को नमन किया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *