News

पावटा : एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, भाजपा सांसद का पूतला फूंका

Share News

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। उपखंड क्षेत्र से एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव के नेतृत्व में राजधानी जयपुर पहुंचकर भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े के संविधान बदलने के बयान के विरोध में भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयुआई कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद का पूतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज में अनेक एनएसयुआई कार्यकर्ताओं के चोटिल होने की सूचना लगी है। विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *