News

पावटा। सुखी कड़ब में लगी आग, नगर पालिका दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू

पावटा (राजेश कुमार हाडिया)। नगर पालिका क्षेत्र के प्रागपुरा कस्बा स्थित नोकड्या की ढाणी में एक खेत में पड़ी सुखी कड़ब में शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब अचानक आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंशीधर यादव के खेत में पड़ी कड़ब में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की खबर लगते ही चेयरमैन प्रतिनिधि निर्मल पंसारी ने दमकल क्रमियों को सूचना दी तथा स्वयं भी मौका स्थल पहुंचे, जहां नगर पालिका दमकल क्रमियों ने आग पर काबु पाया।

आगजनी में कई मण कड़ब जलकर राख हो गई हालांकि दमकल कर्मियों ने कुछ मण कड़ब को नुकसान होने से बचा लिया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता बद्री प्रसाद चौहान, वाइस चेयरमैन अशोक सैनी, नरपत सिंह शेखावत, पार्षद प्रतिनिधि मनीष निमोरिया, सचीन बायला, गोपाल यादव, खेमचंद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *