Dailynews

यूपी में 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले

यूपी सरकार ने सोमवार शाम 27 IPS अधिकारियों के तबादले कर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें 1 आईजी रैंक और 26 एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

शासन ने 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले हैं। 2019 बैच के युवा आईपीएस अफसरों को फील्ड में जाने का मौका दिया गया है। बहराइच और रामपुर के पुलिस अधीक्षक को साइडलाइन कर पीएसी में भेजा गया है।

अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद और हमीरपुर की एसपी दीक्षा शर्मा को लखनऊ में डीसीपी बनाकर भेजा गया है। आईजी ट्रेनिंग रहे चंद्र प्रकाश को अब सुरक्षा जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जालौन के एसपी दुर्गेश कुमार अब अयोध्या में SSF (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) की कमान संभालेंगे।

तबादला सूची में जिन 13 जिलों के एसपी हटाए गए हैं, उसमें 7 ऐसे हैं जो राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और पीपीएस से प्रमोशन पाकर आईपीएस बने थे। इसमें शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी, एटा के एसपी श्याम नारायण सिंह, महोबा के एसपी प्रबल प्रताप सिंह, रामपुर के एसपी विद्या सागर मिश्र, कौशांबी के एसपी राजेश कुमार द्वितीय, जालौन के एसपी दुर्गेश कुमार और बहराइच के एसपी राम नयन सिंह का नाम शामिल है।

इनके स्थान पर केवल तीन ही राज्य पुलिस सेवा के अफसर यानी प्रमोटी अफसरों को भेजा गया है। इसमें कमलेश बहादुर को मऊ, विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच और विनय कुमार सिंह को जालौन में तैनाती दी गई है।

2019 बैच के अफसरों को भी मिला फील्ड का मौका 2019 बैच के आईपीएस अफसरों को भी फील्ड में जाने का मौका दिया गया है। इसमें शशांक सिंह को महोबा, शक्ति मोहन अवस्थी को महाराजगंज, आकाश पटेल को चंदौली, मृगांक शेखर पाठक को हमीरपुर और सत्यनारायण प्रजपति को कौशांबी जिले में कप्तान बनाकर भेजा गया है।

अफसरों के ट्रांसफर में जनप्रतिनिधियों की चली सूत्रों का कहना है कि ट्रांसफर लिस्ट में शामिल अफसरों में कई ऐसे हैं, जिन्हें जन प्रतिनिधियों यानी विधायकों और सांसदों की नाराजगी की वजह से हटाया गया है। बहराइच के अलावा जालौन, एटा, कौशांबी, महोबा के एसपी को भी इसी वजह से हटाया गया है।

लंबे समय से फील्ड में जमे थे, इसलिए हटे ये तीन अफसर हमीरपुर की एसपी दीक्षा शर्मा लगभग तीन साल से एक ही जिले में जमी थीं। हालांकि उनकी गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती है। ऐसे में 2019 बैच के अधिकारी को एडजस्ट करने के चलते उन्हें हमीरपुर से हटाकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। इसी तरह मऊ में तैनात ईलामारन जी और सोमेंद्र मीना को लंबे समय से एक ही जिले में पोस्टिंग के कारण हटाया गया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *