Dailynews

प्रयागराज : NIA की रेड, 2 गिरफ्तार, माओवादियों को हथियार सप्लाई करते थे

देशभर में छापेमारी कर रही NIA ने प्रयागराज से दो लोगों को अरेस्ट किया है। एनआईए ने छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित संगठन CPI (माओवादी) को हथियार सप्लाई करने के मामले में यह कार्रवाई की। करीब 3 घंटे के गोपनीय ऑपरेशन के बाद टीम ने सुधीर त्रिपाठी और सूरज निषाद को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई इतनी गोपनीय रही कि प्रयागराज के पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी न होने की बात कही। NIA दोनों आरोपियों को लेकर लखनऊ पहुंची। इसके बाद केस का खुलासा किया गया।

अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी NIA ने जिन दो प्रमुख आरोपियों को पकड़ा है, वो दोनों प्रयागराज के रहने वाले हैं। सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों का कहना है- दर्ज केस आरसी-01/2023/एनआईए/आरपीआर में दो और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद कुल संख्या 6 हो गई है।

एनआईए द्वारा जनवरी 2023 में पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जब स्थानीय पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया। तब मूल रूप से आर्म्स एक्ट, यूए(पी)ए और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

इस साल जनवरी में मामले की जांच कर रही एनआईए ने पाया कि सुधीर और सूरज दोनों ही छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सीपीआई (माओवादी) को यूपी से हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई में सक्रिय रूप से शामिल थे। एनआईए की जांच के अनुसार वो नियमित रूप से एक-दूसरे के संपर्क में थे। प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन को रसद सहायता प्रदान करने के लिए सह-साजिश रच रहे थे, जो अभी भी जारी है।

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के सफाए की मुहिम जारी है। पुलिस के अलावा अब NIA की बड़ी कार्यवाही सामने आई है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *