google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Hindi News LIVE

प्रयागराज. नाबालिग बटुकों से यौन शोषण के आरोपों से घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, कुकर्म किए जाने की पुष्टि

प्रयागराज. नाबालिग बटुकों से यौन शोषण के आरोपों से घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. पीड़ित नाबालिग बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट में कुकर्म किए जाने की पुष्टि हुई है. बुधवार को ही पुलिस ने पीड़ित दोनों नाबालिग बच्चों का मेडिकल कराया था. हालांकि, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने भी मेडिकल में बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि होने की बात कही थी.

ऐसे में माना जा रहा है कि अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कानून का शिकंजा कसेगा. हालांकि, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की है, जिस पर जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की सिंगल बेंच में शुक्रवार को सुनवाई होगी. ऐसे में पुलिस की ओर से अदालत में मेडिकल रिपोर्ट भी रखी जाएगी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट से भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ा झटका लग सकता है. अगर उन्हें हाईकोर्ट से रहत नहीं मिली तो पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है.

झूंसी थाने में दर्ज है मुकदमा

गौरतलब है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी व तीन अज्ञात के खिलाफ झूंसी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है. यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया हो. हालांकि, अभी तक कि विवेचना में अरविंद मिश्रा और प्रकाश उपाध्याय के नाम का भी खुलासा हुआ है. बता दें कि माघ मेले के दौरान स्नान को लेकर सुर्ख़ियों में आए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर आशुतोष ब्रह्मचारी ने दो बटुकों के साथ यौन शोषण का आरोप लगाया है.

इस मामले में 173 (4) के तहत जिला कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. जिस पर एडीजे रेप एंड पॉक्सो स्पेशल कोर्ट विनोद कुमार चौरसिया ने झूंसी को पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया था. पुलिस ने झूंसी थाने में मुकदमा दर्ज कर केस की विवेचना शुरू कर दी है. वहीं यौन शोषण के आरोपों को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार की साजिश करार दिया है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में पुलिस का सहयोग करेंगे. हालांकि, उनका कहना था कि यूपी पुलिस पर जनता को भरोसा नहीं है, लिहाजा किसी दूसरे राज्य की पुलिस ने से आरोपों की जांच करवाई जाए.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *