प्रेमानंद महाराज डिप्टी CM से बोले- ईमानदारी से काम करें, भगवत प्राप्ति हो जाएगी
मथुरा, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मथुरा के वृंदावन पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी नम्रता पाठक और बच्चे भी थे। डिप्टी सीएम दोपहर को प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम पहुंचे। उन्होंने परिवार समेत प्रेमानंद महाराज को दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।
प्रेमानंद महाराज ने कहा- हमारा मनुष्य जन्म केवल भगवत प्राप्ति के लिए हुआ है। अब भगवत प्राप्ति कैसे होगी? तो हमारे दिमाग में ऐसा आता है कि भगवत प्राप्ति का मतलब है, कोई साधु महात्मा बन जाना या एकांत में बैठकर माला चलाना ऐसा नहीं है।
भगवत प्राप्ति के लिए हम जो कर्तव्य कर्म कर रहे हैं, उसे ईमानदारी से करें और नाम जप करें।
डिप्टी सीएम ने कहा- आपने जो आशीर्वचन दिया उसके अनुसार हम गुरुदेव काम करेंगे आपकी कृपा बनी रहे बिहारी जी की कृपा बनी रहे। राधा रानी की कृपा बने ऐसा आशीर्वाद और आगे बढ़ो। प्रेमानंद महाराज ने कहा- समाज की सेवा करो। बस निर्भय रहना। प्रलोभन में पड़ना नहीं। क्योंकि जो मालिक दे रहा है उसी से संतुष्ट रहना चाहिए।
प्रेमानंद ने कहा- ईमानदारी से काम करें, भगवत प्राप्ति हो जाएगी जो आपको पद मिला है। जो आपको समाज सेवा मिली है। उसको सच्चाई से ईमानदारी से यदि हम राष्ट्र सेवा की भावना से, समाज सेवा की भावना से करें। नाम जप करें तो इसी से भगवत प्राप्ति हो जाएगी। जब युद्ध करते भगवत स्मरण हो सकता है, तो फिर समाज सेवा करते भी भगवत स्मरण हो सकता है।
हम जहां प्रलोभन और भय ये दो शब्द ऐसे हैं जो हमको नीचे गिरा देते हैं। किसी का भय नहीं मानना और कोई प्रलोभन नहीं रखना है। भय तो किसी का मानना नहीं चाहिए। अब रह गया प्रलोभन। इससे बच जाना चाहिए। अगर हम प्रलोभन से प्रभावित हो गए तो हम अपने धर्म से चित हो सकते हैं।
अगर हम प्रलोभन से प्रभावित नहीं हुए तो क्रम बाय क्रम हमारा विकास संसार में भी होगा और परलोक में भी होगा। जो पद है उस पद से आगे भी भगवान सेवा देंगे क्योंकि ये ये अंतिम पद तो नहीं है ना। इसके आगे भी पद है।
जो सबसे बड़ा पद है वह है परम पद भगवान की प्राप्ति। तो दोनों काम हमारे हो जाए। संसार की सेवा भी हो जाए। भगवान की भी प्राप्ति हो जाए। आपको भगवान ने वो दिया है, बहुत बड़ी समाज की सेवा का एक पद दिया एक अधिकार दिया है। आप अपने पद का पालन करते हुए नाम जप करते रहिए।
डिप्टी सीएम ने कहा- आपने जो आशीर्वचन दिया उसके अनुसार हम गुरुदेव काम करेंगे आपकी कृपा बनी रहे बिहारी जी की कृपा बनी रहे। राधा रानी की कृपा बने ऐसा आशीर्वाद और आगे बढ़ो। प्रेमानंद महाराज ने कहा- समाज की सेवा करो। बस निर्भय रहना। प्रलोभन में पड़ना नहीं। क्योंकि जो मालिक दे रहा है उसी से संतुष्ट रहना चाहिए।
इससे पहले डिप्टी सीएम ने गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति देखकर उपमुख्यमंत्री नाराज हो गए।
स्वास्थ्य केंद्र में जगह-जगह गंदगी का अंबार मिला। डॉक्टरों और स्टाफ के कार्यालयों में भी सामान बिखरा हुआ था। इस स्थिति को देखकर उपमुख्यमंत्री ने सीएमओ संजीव यादव को फटकार लगाई।
फायर सेफ्टी के बारे में पूछने पर स्टाफ ने बताया कि अभी एनओसी नहीं मिली है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तीन साल से मॉकड्रिल भी नहीं की गई है।
सीपीआर वार्ड में ताला लगा मिला। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह निजी संपत्ति नहीं है और तुरंत खोलने के आदेश दिए।
स्वास्थ्य केंद्र में कुल 44 मेडिकल स्टाफ तैनात हैं। निरीक्षण के समय केवल 2-3 कर्मचारी ही मौजूद मिले। इमरजेंसी रजिस्टर की स्थिति भी खराब थी। स्टाफ एक-दूसरे पर कमियों की जिम्मेदारी डालता रहा।
उपमुख्यमंत्री ने स्टाफ की कार्यशैली से नाराज होकर सीएमओ को लापरवाह मेडिकल स्टाफ को निलंबित करने के आदेश दिए।