Crime News

मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या

मेरठ में बुधवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वो कचहरी गए थे, वहां से ई-रिक्शे से लौट रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनको रोक लिया। उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी गर्दन, तो दूसरी कमर में लगी।

बीच सड़क पर फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच, बदमाशों ने बाइक घुमाई और भाग निकले। बाइक पर दो बदमाश थे। एक बाइक चला रहा था और दूसरा पीछे बैठा था। जानकारी मिलने पर दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। आसपास के इलाके में चेकिंग की।

क्राइम स्पॉट को सील कर दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। आसपास के CCTV खंगाल रही है। अभी ये पता नहीं चल सका कि वारदात को क्यों अंजाम दिया गया। ये मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर का है।

फतेल्लापुर निवासी सलीम प्रॉपर्टी (45) डीलर हैं। 24 साल पहले मारपीट के मामले में पुलिस ने उन पर 307 का मुकदमा दर्ज किया था। इसकी तारीख थी। कोर्ट से शाम साढ़े बजे वह घर जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने ई-रिक्शा किया था।

जैसे ही ई-रिक्शा सुभाष नगर मुख्य मार्ग की गली नंबर दो से थोड़ा आगे पहुंचे। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर 2 बदमाश आए। उनको रोका। तमंचा निकला और फायरिंग करने लगे। गोली लगते ही सलीम सिर के बल नीचे गए। फायरिंग की आवाज से लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले।

सिविल लाइन पुलिस और CO अभिषेक तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को मोर्चरी भिजवाया। सलीम के साथ ई-रिक्शा में मौजूद व्यक्ति ने पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की एक टीम ने आरोपी के तलाश में दबिश दे रही है। इस दौरान पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV फुटेज को कब्जे में लिया गया। जिसके जरिए तलाश जारी है।

SP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया-हत्या के पीछे की वजह प्रापर्टी विवाद लग रहा है। सलीम का किसी से विवाद चल रहा था। फिलहाल दो टीमों का गठन किया गया है। परिजनों से बातचीत और अन्य बातें सामने आएंगी।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *