google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

नोएडा में 500 करोड़ से सड़कों की होगी रिसरफेसिंग, गढ्‌ढा मुक्त

शहर की जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण करीब 500 करोड़ रुपये खर्च कर 150 किलोमीटर लंबी सड़कों की रिसरफेसिंग कराएगा। इसके लिए सर्किल वार टेंडर जारी किए जा रहे हैं। योजना के तहत उन सड़कों को प्राथमिकता दी गई है, जो बारिश और समय पर मरम्मत न होने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

सर्किल 1 से 5 की सड़कों पर सबसे ज्यादा फोकस प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार शहर के सर्किल 1 से 5 की सड़कों की हालत सबसे ज्यादा खराब पाई गई है। कई जगह सड़कें उखड़ चुकी हैं, जबकि अनेक मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। नई योजना के तहत इन सर्किलों की सड़कों को प्राथमिकता पर लेते हुए व्यापक रिसरफेसिंग कार्य कराया जाएगा।

अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य प्राधिकरण ने इस अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी कार्य अप्रैल 2026 के अंत तक पूरे कर दिए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग सर्किलों में समानांतर रूप से काम कराया जाएगा, ताकि शहरवासियों को जल्द राहत मिल सके। रिसरफेसिंग के दौरान यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चरणबद्ध योजना भी तैयार की जा रही है।

फुटपाथ और डिवाइडर भी होंगे दुरुस्त सिर्फ सड़कें ही नहीं, बल्कि शहर की सौंदर्यीकरण और पैदल यात्रियों की सुविधा पर भी ध्यान दिया जाएगा। योजना के तहत फुटपाथों की मरम्मत, टूट-फूट ठीक करना और डिवाइडरों को नया पेंट किया जाएगा। कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त फुटपाथों को पुनर्निर्मित किया जाएगा, जिससे पैदल चलने वालों को सुरक्षित मार्ग मिल सके। डिवाइडरों की मरम्मत और रंगाई से सड़कों की दृश्यता और शहर की छवि बेहतर करने की कोशिश होगी।

टेंडर प्रक्रिया जारी, जल्द शुरू होगा काम प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में सड़कों की स्थिति सुधारना प्राधिकरण की प्राथमिकता है और इस अभियान से यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *