News

मेरठ में रोटी पर थूककर तंदूर में सेंकी रोटियां, पुलिस ने 2 कारीगरों को पकड़ा

मेरठ में रोटी पर थूक लगाकर तंदूर में सेंकने का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक युवक रोटी बनाने के बाद उसमे थूक लगा रहा है। जितनी रोटी तंदूर में डाल रहा है, उसमें थूक रहा है।

मामला नौचंदी थाना क्षेत्र के एक होटल का है। पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लेकर दो कारीगरों को हिरासत में लिया है। सिविल लाइन CO का कहना है कि मामले की जांच हो रही है। ये वीडियो 26 दिसंबर की रात 9 बजे का है।

हापुड़ रोड पर ‘पहलवान होटल’ है, जो करीब 20 साल पुराना है। इलाका मुस्लिम बाहुल्य है। इस होटल पर बिहार का रहने वाला रेजा कारीगर है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम वह रोटी पर थूक लगाकर सेंक रहा था। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

वीडियो नौचंदी थाने की पुलिस तक भी पहुंचा। पुलिस ने कारीगर रेजा और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद रेजा के साथी को पुलिस ने छोड़ दिया है। जबकि रेजा अभी हिरासत में है। वह ऐसा क्यों कर रहा था, जानकारी ली जा रही है। CO सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

होटल पर हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग खाना खाने आते थे। वीडियो सामने आने के बाद होटल में खाना खाने वालों में गुस्सा है। उनका कहना है कि हम लोग यहां पर रोज खाना खा रहे थे। होटल का कर्मी ऐसी हरकत कर रहा है। हम इस होटल में कभी नहीं खाएंगे। होटल को सील करना चाहिए। आरोपी कारीगरों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *