Dailynews

संभल : 1 दरोगा और 38 इंस्पेक्टर हो गए लाइन हाजिर

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल में आजकल पुलिस प्रशासन के महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. कभी एसओजी की टीम को निलंबित कर दिया जाता है, तो कभी किसी को लाइन हाजिर. दो दिन पहले जिले में एसओजी टीम पर लगे गंभीर आरोपों की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पूरी एसओजी टीम को निलंबित कर दिया था. अब एक बार फिर कार्रवाई कर एक पुलिस चौकी प्रभारी सहित 39 पुलिसकर्मी लाइन हाजिए किए गए हैं. इनमें एक एसआई, 11 हेड कांस्टेबल और 27 कांस्टेबल लाइन शामिल हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के बाद की गई.

बताया जा रहा है कि गोपनीय जांच के बाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है. लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में थाना धनारी की पुलिस चौकी सुल्तानगढ़ के प्रभारी सुनील कुमार दिवाकर शामिल हैं. उनके साथ जनपद के विभिन्न थानों से कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को पुलिस लाइन भेजा गया है.

  • सन्नी कुमार (थाना धनारी)
  • रामाधार (थाना बबराला)
  • विकास (थाना रजपुरा)
  • मनवीर (थाना नखासा)
  • मल्टी चौहान (थाना रायसत्ती)
  • विकास चिकारा (थाना सम्भल)
  • दिलशाद (थाना हजरतनगर गढी)
  • सोमेश (थाना कैलादेवी)
  • योगेश तोमर (थाना असमौली)
  • विपिन कुमार (थाना कुढफतेहगढ़)
  • अरूण कुमार (थाना बनियाठेर)
  • चतर सिंह (थाना बहजोई)
  • बंटी कुमार (थाना बहजोई)
  • विशाल (थाना गुन्नौर)
  • योगेश कुमार व नितिन (थाना गुन्नौर)
  • कादिर चौधरी (थाना धनारी)
  • पवन कुमार (थाना बबराला)
  • मदन गोपाल (थाना बबराला)
  • तनवीर (थाना बबराला)
  • विराज (थाना जुनावई)
  • पूरन (थाना रजपुरा)
  • अंजुल कुमार (थाना रजपुरा)
  • गोपाल (थाना नखासा)
  • रवि सैनी (थाना नखासा)
  • राहुल कुमार (थाना सम्भल)
  • संजीव (थाना हजरतनगरगढी)
  • हरेन्द्र, विवेक त्यागी, आरिफ व प्रमोद गिल (थाना हयातनगर)
  • सुलभ राठी (थाना एचौडा कम्बोह)
  • कासिम व अंकित कुमार (थाना असमौली)
  • सचिन (थाना बनियाठेर)
  • गोविंदा (थाना चन्दौसी)
  • विष्णु चौधरी (थाना चन्दौसी)
  • शुभम आर्य (यातायात)

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक ने तीन दिन पहले भी भ्रष्टाचार और शिकायतों के आधार पर बड़ी कार्रवाई की थी. उस समय पूरी एसओजी टीम को निलंबित कर दिया गया था. मोहित कुमार को निलंबित करते हुए थाना रायसत्ती के प्रभारी रहे बोबिंद्र कुमार को नया एसओजी प्रभारी नियुक्त किया गया था.

बताया जा रहा है कि पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के लाडम सराय इलाके से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां एसओजी टीम ने मुरादाबाद जिले के बिलारी निवासी एक कबाड़ी को पकड़ा था. उसके पास से मोबाइल प्लेट से निकली सिल्वर धातु बरामद होने की बात कही गई थी. आरोप है कि टीम उसे माल सहित चौधरी सराय पुलिस चौकी ले गई और कमरे में बैठाकर उसके साथ मारपीट की गई. इसके बाद एक स्थानीय कबाड़ी के माध्यम से रुपये लेकर उसे छोड़ दिया गया और बरामद धातु अपने पास रख ली गई. पीड़ित कबाड़ी का आरोप है कि उसे छोड़ने के बाद भी एसओजी टीम ने धातु लौटाने के बदले और अधिक रुपये की मांग की थी. इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी फैल गई थी. मामले की जानकारी सामने आने के बाद मीडिया द्वारा इसे प्रमुखता से उजागर किया गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई गई.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *