संत प्रेमानंद की 5 दिन हो रही डायलिसिस, कितने सीरियस?
प्रेमानंद महाराज 2 अक्टूबर से पदयात्रा नहीं कर रहे हैं। केली कुंज आश्रम ने इसके पीछे उनके स्वास्थ का हवाला दिया है। सामने आया कि हफ्ते में 7 दिन उनकी डायलिसिस होने लगी थी। मगर अब फिर 5 दिन डायलिसिस की जा रही है।
स्वास्थ में सुधार है, मगर पद यात्रा कब शुरू करेंगे? इस संबंध में केली कुंज आश्रम की तरफ से कोई स्पष्ट मैसेज नहीं है। भक्त हर रोज रास्ते पर यही आस लेकर आश्रम के रास्ते पर पहुंचते हैं कि शायद आज प्रेमानंद महाराज के दर्शन हो जाएं। हालांकि, प्रेमानंद महाराज आश्रम में अनुयायियों से एकांत मुलाकात कर रहे हैं।
4 अक्टूबर को केली कुंज आश्रम की ओर से X पर पोस्ट किया गया
महाराज जी के स्वास्थ्य को देखते हुए, पद यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया है। इसलिए आप सभी से प्रार्थना है कि कोई भी महाराजजी के दर्शन करने के लिए रास्ते में खड़े ना हों।
प्रेमानंद महाराज को 2006 से किडनी की बीमारी पॉलीसिस्टिक है। प्रेमानंद जी की सेहत कैसी है? क्या उन्हें ट्रांसप्लांट की जरूरत है?