Dailynews

पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट, 30 Km की स्पीड से चल रहीं बर्फीली हवाएं, 25 दिन में पहली बार कोहरा नहीं

Share News
5 / 100

आगरा, यूपी में ठंड के बाद अब बारिश का शुरू हुआ दौर अभी चलेगा। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को 10 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। जबकि रविवार को पूरे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। 6 फरवरी तक अभी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

इधर, दिन और रात के तापमान में वृद्धि होना शुरू हो गई है। लेकिन बर्फीली हवाओं के चलते गलन बरकरार है। करीब 30 Km की स्पीड से चल रहीं बर्फीली हवाएं परेशान कर रहीं हैं। शुक्रवार को लखनऊ-प्रयागराज में दिनभर तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 फरवरी तक ठंडी हवाएं चलती रहेंगी।

उतार-चढ़ाव भरे मौसम के बीच सूरज ने 48 घंटों के अंदर फिर तेवर दिखाए। सर्द हवाओं के बीच शुक्रवार को तेज धूप खिली। इससे पारा 25.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। ऐसे ही न्यूनतम पारा फिर 10 डिग्री के नीचे आ गया। शुक्रवार को 10.4 डिग्री के मुकाबले 2.4 डिग्री घटकर 8 डिग्री हो गया।

प्रदेश में 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री था। 2 फरवरी को फिर पारा गुरुवार के मुकाबले 2.4 डिग्री बढ़कर 25.2 डिग्री हो गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ लगातार आने से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ शनिवार से उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। कई तरह के मौसमी चक्रों के कारण कानपुर समेत पूरे प्रदेश पर इसका असर पड़ने लगा है। 48 घंटे बाद इसका काफी असर दिखेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बड़ा उतार-चढ़ाव बारिश का संकेत माना जाता है। 30 जनवरी के बाद से तेजी से तापमान में वृद्धि और कमी का ट्रेंड बना है। अगले 24 से 48 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाने लगेंगे। इससे आगे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी पर दिन का पारा गिरेगा।

इस प्रकार रहा तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
आगरा23.810.2
बागपत18.67.2
बरेली19.89.0
बिजनौर20.27.0
गाजियाबाद19.09.3
कानपुर25.28.0
लखनऊ24.010.0
प्रयागराज26.313.4
वाराणसी26.212.6

बर्फीली हवाओं के चलते रातें अभी सर्द
हवा की गति दिन में 30-35 किमी प्रति घंटा हो रही है। यह हवाएं भी बर्फ से लदे पहाड़ों से आ रही हैं। दिन में तेज धूप से कुछ राहत रही पर रात में इन बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। कानपुर की सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी अजय मिश्रा के मुताबिक, आज से 5-6 जनवरी के बीच बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, आगरा, अलीगढ़, औरैया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, हाथरस, जालौन, मैनपुरी, मथुरा व आसपास के जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, करीब 25 दिन में पहली बार कोहरे को लेकर कोई चेतावनी मौसम विभाग ने जारी नहीं की है।

जिलों में कल हुई बारिश

शहरबारिश (मिमी.)
अलीगढ़0.6
बहराइच2.0
बरेली9.0
बिजनौर6.0
बुलंदशहर5.0
गौतमबुद्धनगर4.5
गाजियाबाद2.0
कन्नौज1.5
मैनपुरी4.0
मुरादाबाद3.0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *