खुर्जा में SDM ने किया गैस एजेंसियों का निरीक्षण
खुर्जा । गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन हरकत में आ गया। स्थानीय विभाग अब स्थलीय निरीक्षण के लिए सतह पर उतर गया है। किसी भी कीमत पर उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर खुर्जा की वैशाली कॉलोनी स्थित भारत गैस एजेंसी पर एसडीएम और आपूर्ति विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रतीक्षा पांडे, सीओ शोभित कुमार और आपूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह मौके पर पहुंचे और एजेंसी के संचालन तथा गैस वितरण व्यवस्था की जांच की।

