यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, 15 दिन बारिश नहीं होगी
यूपी में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। शनिवार सुबह से मौसफ साफ है। तेज धूप निकली है। तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 15 दिन भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 8°C और न्यूनतम तापमान में 6°C की बढ़ोतरी होगी। बारिश नहीं होगी। 25-35 किमी. की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। गर्मी एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। कई जिलों में हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी तक दर्ज की गई, जिससे वातावरण शुष्क हो गया है। पारे में 4°C तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल अगले 15 दिन तक किसी भी तरह का कोई सिस्टम या विक्षोभ सक्रिय नहीं हो रहा है।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो जालौन सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.8°C रिकॉर्ड किया गया। बिजनौर सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 12°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलीं। इस वजह से रात के वक्त हल्की ठंड महसूस हुई।

