google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

शादाब जकाती ने डरा-धमकाकर बनाए शारीरिक संबंध!,  महिला ने लगाए गंभीर आरोप

मेरठ: ’10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’ से सोशल मीडिया पर मशहूर हुए इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वह किसी अपनी वीडियो की वजह से नहीं बल्कि गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं. छत्तीसगढ़ की एक महिला ने जकाती पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि शादाब ने डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. बता दें, पीड़ित महिला भी फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए रील बनाती है. आइए जानते है सबकुछ.

कौन है पीड़िता महिला?
छतीसगढ़ की रहने वाली महिला चांदनी उर्फ तबस्सुम है, जो साल 2017 में मेरठ आकर रहने लगी थी. बाद में शादी के बाद वह इंचौली में रहने लगी और यूट्यूब पर रील बनाने लगी. उसका पति बैट्री का काम करता था, जो अक्सर बाहर ही रहता था. परिवार में उसका एक बेटा भी है. तबस्सुम ने बताया फरवरी 2025 में उसकी मुलाकात इंचौली निवासी शादाब जकाती से हुई. सोशल मीडिया के जरिए वह उससे मिली थी. उसकी रील देखने के बाद शादाब ने उसे अपने साथ काम करने के लिए राजी कर लिया. वह अपनी रील में उसे रखता. काफी रील उसकी ऐसी हैं, जिसमें वह शादाब जकाती के साथ है. उसने इंचौली थाने में शिकायत देते हुए कहा, मुझे शुरू में लगा कि शादाब जकाती मेरी मदद करना चाहते हैं इसलिए अपने घर में काम दिया. मगर, धीरे धीरे उसकी हरकतें समझन आने लगीं मुझे एक साल से बंधक बनाकर रखा. घर के सारे काम कराने लगा. एक दिन विरोध करने पर मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे दी. यहां तक कहा कि पुलिस कुछ नहीं कर सकती है. इसलिए मैं बहुत डर गई. इसका फायदा उठाकर शादाब और उसका परिवार शोषण करने लगा. मैं पिछले एक साल से उत्पीड़न झेलती आ रही थी. 15 जनवरी को सारी हदें पार हो गईं. शादाब जकाती की पत्नी साजिया ने उसके साथ मारपीट व गाली गलौज करना शुरू कर दिया. यहां तक कहा कि वह उसे बदनाम कर देगी.

महिला ने कहा शादाब ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. तंग आकर सुसाइड करने का मन बना चुकी थी, लेकिन मेरे पति ने मेरा दर्द समझा और मुझे शादाब जकाती के खिलाफ लड़ने के लिए खड़ा किया. शादाब जकाती की पत्नी साजिया ने भी मेरे साथ मारपीट और गाली गलौज की. अब जब तक वह उसे जेल नहीं भिजवा देती, शांत नहीं बैठूंगी.

वीडियो के नाम पर केवल शोषण
तबस्सुम का आरोप है कि शादाब जकाती मोटिवेशनल वीडियो के नाम पर केवल शोषण करता है. उसकी वीडियो को देखा जाए तो हकीकत सबके सामने आ जाएगी. अपनी पत्नी होते हुए वह दूसरी महिलाओं को वीडियो में शामिल करता है और मौका पाकर उनका शोषण करता है. वह डरती थी कि विरोध करेगी तो परिवार को मरवा देगा, लेकिन अब उसका पति साथ है. वह शादाब जकाती को सजा दिलाकर ही रहेगी. इंचौली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि एक महिला की तरफ से थाने आकर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शादाब जकाती के खिलाफ तहरीर दी गई है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *