google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

शंकराचार्य बोले-क्या हम उनके टुकड़ों पर जी रहे:चोला तो साधु का और गोहत्या हो रही!

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद 6 दिन से प्रयागराज माघ मेले में धरने पर बैठे हैं। वो कहते हैं- मुस्लिमों में जो धर्मगुरु होता है, वही खलीफा (राष्ट्र का अध्यक्ष) होता है। हिंदू धर्म में खलीफा परंपरा को लाया जा रहा है।

सनातन में कालनेमि वाले बयान पर शंकराचार्य ने कहा- चोला तो साधु का है और गोहत्या हो रही है। अब आप बताइए कि कालनेमि कौन है?

केशव प्रसाद मौर्य के विवाद को विराम देने के निवेदन पर वह कहते हैं- ये BJP की प्रारंभिक भावना को प्रदर्शित करने वाला बयान है, मगर आज वाली BJP लोगों को स्वीकार नहीं।

गंगा स्नान पर वह कहते हैं- आदर से स्नान की परंपरा है, निरादर से स्नान की परंपरा नहीं है। रामभद्राचार्य ने कहा- एडमिनिस्ट्रेशन ने नोटिस देकर सही किया, इस पर शंकराचार्य ने कहा- उनकी बात मत करिए, वो दोस्ती निभा रहे हैं।

हां, कुछ लोग सनातन को कमजोर कर रहे, ये बिल्कुल सही है। सनातन में परंपरा रही है कि राजा और धर्माचार्य अलग होते थे। राजगुरु होते थे, राजा खुद गुरु नहीं होते थे। ये मुस्लिमों में परंपरा है, वहां खलीफा परंपरा है।

इसके मायने हैं कि जो राष्ट्र का अध्यक्ष होता है, वही धर्मगुरु भी होता है। हिंदू धर्म में खलीफा परंपरा को लाने का प्रयास किया जा रहा। जो राजा है, वही गुरु भी है। जो लोग हिंदू धर्म में खलीफा परंपरा लेकर आ रहे हैं, वही लोग हिंदू धर्म को कमजोर कर रहे।

कालनेमि कौन है? कालनेमि राक्षस था और साधु बनकर सामने दिखाई दे रहा था। राक्षस क्या करता था, ब्राह्मण, मानव, गायों को मार दे, चोला साधु का पहनता है। यहां देखिए, चोला तो साधु का है और गोहत्या हो रही। अब आप बताइए कि कालनेमि कौन है?

ये वो वाली BJP है, जो शुरू में आई थी कि हम हिंदुओं के लिए काम करेंगे। केशव प्रसाद मौर्य ने उसी BJP की प्रारंभिक भावना का प्रदर्शन किया, जो स्वागत योग्य है। इसी BJP को लोगों ने अपनाया था। ये वाली जो BJP अब आ गई है, हम जो चाहेंगे वो करेंगे, कोई कुछ भी कहे, हम सुनेंगे ही नहीं। ये वाली BJP लोगों को स्वीकार नहीं है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *