गिरफ्तार होगा शिवम मिश्रा, कमिश्नर बोले- जल्द फाइल होगी चार्जशीट
कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में हुए लैम्बोर्गिनी हादसे को लेकर लगातार नई जानकारी आ रही है. एक तरफ जहां आरोपित शिवम मिश्रा के पिता केके मिश्रा अपने बेटे को बेगुनाह बता रहे हैं तो वहीं पुलिस अलग दावा कर रही है. डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि हादसे के वक्त शिवम मिश्रा ही गाड़ी चला रहा था. शिवम के पिता आज थाने में आए थे. थाने में उनसे पूछताछ हुई है. उन्होंने बताया कि शिवम दिल्ली में भर्ती है. शिवम की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. शिवम के पिता गलत बात कह रहे हैं. शिवम ही गाड़ी चला रहा था.
शिवम के पिता और वकील के बयान अलग-अलग
लैंबॉर्गिनी हादसे में शिवम के पिता और वकील के बयानों में अंतर नजर आ रहा है. शिवम के वकील ने कहा कि हादसे में पहले साइड से टेम्पो ने कार को टक्कर मारी थी, जिसके बाद बगल में खड़ी मोटरसाइकिल से कार टकरा गई. वहीं, शिवम के पिता ने कहा कि गाडी स्लो होने के बाद ब्रेक मारा. तब तक एक टेम्पो वाला आ गया साइड से टक्कर मारी. गाडी लेफ्ट साइड रुकी. उन्होंने मोटरसाइकिल या बाइक का कोई जिक्र नहीं किया.
टेस्टिंग के लिए गाड़ी लेकर निकला था शिवम
शिवम के पिता केके मिश्रा ने कहा कि घटना के एक दिन पहले मिस्त्री ने बाहर से आके गाडी को ठीक किया था, उसमें टेक्निकल समस्या थी. दूसरे दीन शिवम् और ड्राइवर गाडी को टेस्टिंग के लिए लेकर गए. घटना घटित होने से पहले. शिवम् को झपकी आने लगी. ड्राइवर सोचने लगा क्या हुआ है इसको. गाडी स्लो होने के बाद ब्रेक मारा. तब तक एक टेम्पो वाला आ गया साइड से टक्कर मारी. गाडी लेफ्ट साइड रुकी.
इसके अलावा उन्होंने बताया कि उसका शीशा नहीं खुल रहा था. पीछे सिक्योरिटी ने आकर देखा कि दरवाज़ा खुल नहीं रहा तो उन्होने शीशा खोला अंदर हाथ डाल के दरवाज़ा खोला. निकलने के बाद घर आये. उसके बाद हमारे डॉक्टर दिल्ली में जो इलाज़ करते है उनसे बात की. दवा बता रहा हूं. फिर उसके बाद होश आया. मैंने फिर दिल्ली रवाना कर दिया डॉक्टर के पास. डॉक्टर अभी भी जांच कर रहा है. पुलिस बोल रही है, वो भी गलत बोल रही हैं, गाडी ड्राइवर चला रहा था. हमारे यहाँ कोई पीता नहीं है. पुलिस हमको धमका रही हैं. परेशान कर रही हैं.
शिवम मिश्रा के वकील धर्मेंद्र सिंह धर्मू ने कहा कि उस गाडी को ड्राइवर मोहन चला रहे थे. उन्होने कल कोर्ट में एप्लीकेशन दी थी कि वह सरेंडर करना चाहते हैं. आज आख्या आयी नहीं है. कल की डेट फिक्स हुई है. ड्राइवर ने हाजिर होकर जमानत करने का प्राथना पत्र दिया. गाडी रिलीज की एप्लीकेशन कोर्ट में लगी है. शिवम् और ड्राइवर दोनों गाड़ी में बैठे हुए थे. उससे एक दिन पहले गाड़ी को बनाने वाले कुछ लोग आये थे. ड्राइवर में अचानक साइड में टेम्पो ने टक्कर मारी और उसके बाद मोटरसाइकिल से गाड़ी टकरा गयी. शिवम् बेहोश हैं वो एडमिट है दिल्ली में.
क्या बोले पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल
कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने कहा है कि विवेचना में यह बात साफ हो गई है की गाड़ी शिवम ही चल रहा था. पहले शिवम के परिजनों के द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा था. हमने विभिन्न माध्यमों से दबाव बनाया और फिर शिवम के पिता अब सामने आ गए हैं. थाने वह जाएंगे और अपना बयान दर्ज कराएंगे. उनके मुताबिक शिवम की मेडिकल हालत ठीक नहीं है. एफआईआर में शिवम का नाम जुड़ चुका है. जिस दौरान एक्सीडेंट हुआ था, उस दौरान स्पॉट पर पुलिस नहीं पहुंच पाई थी. उससे पहले ही शिवम को निकाल कर वहां से ले जा चुके थे. सिर्फ एक शख्स तौफीक ने इस पूरे मामले में तहरीर दी थी. उसको भी मामूली चोटें आई थी। और जो बीएनएस में धाराएं हैं. उसके मुताबिक 7 साल से कम की सजा वाले केस में पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है और हमने लाइन हाजिर भी किया है.
पुलिस जल्द दाखिल करेगी चार्जशीट
कमिश्नर ने बताया कि पुलिस उसे वक्त स्पॉट पर नहीं पहुंच पाई थी. इसीलिए शिवम का मेडिकल नहीं कराया जा सका था. जिस चौराहे पर एक्सीडेंट हुआ डायमंड रिंग चौराहे पर, वहां चार सीसीटीवी लगे हुए हैं, उनको रिट्रीव किया गया. डाटा को देखा गया कितनी स्पीड थी लग्जरी कार यानी लैंबॉर्गिनी कि उसे हम पूरा देख सकते हैं. कैसे एक्सीडेंट हुआ यह भी देखा जा सकता है. हम जल्द से जल्द इस मामले में चार्जशीट तैयार करके कोर्ट के सामने रख देंगे.

