Business

चांदी 20 हजार गिरकर 2.30 लाख पर आई

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 19 मार्च को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 20 हजार रुपए घटकर 2.30 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 2.50 लाख रुपए किलो थी।

वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 8 हजार रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 18 मार्च को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10g था। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 5 कारोबारी दिन में 13 हजार और चांदी 38 हजार सस्ती हुई है।

चांदी की कीमतों में भारी क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.30 लाख तक

चांदी में सोने के मुकाबले कहीं ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। यह अपने ऑल टाइम हाई से बहुत तेजी से नीचे आई है।

  • शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹2.30 लाख
  • ऑल टाइम हाई (29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख (ऐतिहासिक बढ़त)
  • गिरावट का आंकड़ा: पिछले 49 दिन में चांदी ₹1.56 लाख सस्ती हो गई है।
Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *