News

बाराबंकी में टेंट कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से सीने में गोली मारी

बाराबंकी में एक टेंट कारोबारी ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। कारोबारी ने बाथरूम में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पिता जब कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ शव मिला। आनन-फानन में कारोबारी को अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गोली मारने के 35 मिनट पहले कारोबारी ने दोस्तों को ‘जय माता दी’ का मैसेज भेजा था। मृतक के पिता राजेंद्र प्रसाद रो-रोकर बस यही कहते रहे- कौन सा ऐसा कर्म हो गया था जो ये दुख देखने को मिला। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *