मानवाधिकार भ्रष्टाचार निवारण समिति का पांचवां वार्षिकोत्सव मनाया गया
खुर्जा के जंक्शन रोड स्थित पंचवटी कम्युनिटी भवन में मानव अधिकार भ्रष्टाचार निवारण समिति का पांचवां वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय हनुमान दल के अध्यक्ष रोहित सिंह उपस्थित रहे। ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल और राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह भी मौजूद थे। मीडिया प्रभारी निमिष गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में संगठन के मुख्य कार्यों पर चर्चा की गई।