Dailynews

आगरा : बच्ची की लाश कनस्तर में ठूंसी, आटे की बोरी रखी

आगरा में जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात करीब 8 बजे किराएदार के कमरे में रखे एक कनस्तर से बच्ची की लाश मिली। ऊपर आटे की बोरी रखी हुई थी। वारदात के बाद से किराएदार फरार है। पुलिस को शक है कि उसी ने हत्या की है।

बच्ची मंगलवार दोपहर 2 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। 30 घंटे बाद पुलिस ने उसका शव बरामद किया। बेटी की लाश देखकर मां बेहोश हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया।

लोग सड़क पर उतर आए। जाम लगा दिया। पथराव किया। कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। सूचना पर डीसीपी सिटी अली अब्बास फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। घटना थाना ताजगंज क्षेत्र की है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *