google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

मंत्री दिनेश प्रताप के फोटो पर कालिख पोती, लिखा-गद्दार

रायबरेली के सांसद राहुल गांधी को नकली गांधी बताने वाले होर्डिंग्स पर लगी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की फोटो पर काली स्याही पोत दी गई है। स्याही पोत कर ऊपर गद्दार लिखा गया है।

दरअसल, शुक्रवार को मंत्री ने शहर में 9 जगहों पर होर्डिंग्स लगवाए थे। राहुल गांधी को नकली गांधी बताया गया था। इसमें सवाल किया गया था- गद्दार कौन? असली सरदार रवनीत सिंह बिट्टू या नकली गांधी राहुल गांधी…।

इन होर्डिंग्स को कांग्रेस ने आपत्तिजनक बताया था। शनिवार को इन होर्डिंग्स पर लगी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की फोटो पर कालिख पोत दी गई। जानकारी के अनुसार, शहर के सिविल लाइन चौराहे और फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज चौराहे पर लगी होर्डिंग पर मंत्री का चेहरा काला किया गया है। हालांकि, मंत्री के फोटो पर कालिख किसने पोती? पता नहीं चल सका है।

दरअसल, संसद के बाहर राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कह दिया था। गुरुवार को राज्यसभा में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए राहुल और उनके परिवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने महात्मा गांधी का सरनेम चुरा लिया।

इस हंगामे के दो दिन बाद मंत्री ने रायबरेली में 9 जगहों पर शुक्रवार सुबह 4:45 बजे होर्डिंग लगवाई। इसका कांग्रेस ने विरोध जताया। यूपी कांग्रेस कमेटी के सचिव अतुल सिंह ने दैनिक भास्कर से कहा- यह तुच्छ मानसिकता है। राहुल जनता के हितों के लिए संसद से सड़क तक केंद्र और यूपी सरकार से लड़ रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को हार का सामना करना पड़ेगा।

इन पोस्टरों में ‘गद्दार कौन?’ और ‘नकली गांधी श्री राहुल गांधी’ जैसे भड़काऊ नारे लिखे थे। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने स्वयं इन पोस्टरों को अपने फेसबुक अकाउंट पर भी साझा किया था, जिसके बाद ये पूरे शहर में लगाए गए। आज उन्हीं बैनरों पर कालिख पोतकर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के चेहरे को विकृत किया गया और उन्हें ‘गद्दार’ संबोधित किया गया।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *