google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Religion

2 मार्च को बदलेगी शुक्र की चाल, इन 3 राशियों पर संकट

उज्जैन. हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का खास महत्व माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह समय-समय पर अपनी राशि और नक्षत्र बदलते हैं, जिसका असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. हर गोचर किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए चुनौतीपूर्ण परिणाम लेकर आता है. इसी क्रम में 2 मार्च 2026 को शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. शुक्र को ज्योतिष में सुख-सुविधा, प्रेम, वैवाहिक जीवन, धन, आकर्षण, कला और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है. जब कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, तो जीवन में खुशियां, समृद्धि और रिश्तों में मधुरता बढ़ती है लेकिन इस बार शुक्र का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए परेशानी भी ला सकता है. कुछ लोगों को आर्थिक दबाव, रिश्तों में खटास या मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, जिन राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, उन्हें विशेष सावधानी रखनी चाहिए. साथ ही कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय अपनाकर शुक्र ग्रह को शांत किया जा सकता है, जिससे जीवन में संतुलन और सकारात्मकता बनी रहे.

मेष- शुक्र का यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है लेकिन शुरुआत में कुछ दिक्कतें महसूस हो सकती हैं. खासतौर पर पैसों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं और कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिल पाए, इसलिए कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला सोच-समझकर ही लें. इस अवधि में जल्दबाजी या लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है. वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें और जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखें क्योंकि चोट या दुर्घटना के योग बन रहे हैं.

तुला- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह परिवर्तन नुकसान होने के योग बनाएगा. यात्रा की वजह से कोई नुकसान हो सकता है, साथ ही पारिवारिक संबंधों में खींचतान के साथ वैवाहिक जीवन में लड़ाई के योग बन रहे हैं. अगर आप कहीं व्यापार कर रहे हैं, तो उसमें नुकसान के साथ आर्थिक तंगी के योग बन रहे हैं. किसी को कटु शब्द या अपमानजनक शब्द बिल्कुल भी नहीं बोलने चाहिए.

इस अवधि में सफेद रंग को अपने जीवन में अधिक स्थान दें. कोशिश करें कि सफेद वस्त्र पहनें और घर में भी सफेद रंग की चीजों का उपयोग बढ़ाएं. साथ ही सफेद कपड़े, चीनी, चावल जैसी वस्तुएं जरूरतमंद लोगों को दान करें. विशेष रूप से शुक्रवार के दिन किसी गरीब व्यक्ति को प्रेमपूर्वक खीर बनाकर खिलाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इन सरल उपायों को अपनाने से शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *