Politics

दिल्ली के नए सीएम का नाम कल तय होगा, भाजपा ने विधायक दल की बैठक बुलाई

दिल्ली में नए सीएम का नाम सोमवार को तय हो जाएगा। भाजपा कार्यालय में दोपहर करीब 3 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने Media को इसकी जानकारी दी है।

वहीं, सूत्रों ने बताया कि बैठक के लिए ऑब्जर्वर के नाम आज राज या कल सुबह तक सामने आ जाएंगे। बैठक में दिल्ली के सभी सात सांसद भी मौजूद रहेंगे। जबकि शपथ ग्रहण 18 फरवरी को रामलीला मैदान में हो सकता है।

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा हो सकती है।

भाजपा 71% स्ट्राइक रेट के साथ 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह एक ग्रैंड इवेंट की तरह हो सकता है। इसमें 1 लाख से ज्यादा लोगों के आ सकते हैं।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पूरी कैबिनेट समेत पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। साथ ही भाजपा और NDA शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM भी आएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 28 राज्यों और विधानसभा वाले 3 केंद्र शासित प्रदेशों में से 21 में भाजपा या NDA की सरकार हो गई है। इसके साथ ही भाजपा ने 2018 की में स्थिति वापस आ गई है। तब भी देश में भाजपा या NDA की 21 राज्यों तक पहुंच थी।

जबकि दिल्ली में दो बार 60 से ज्यादा सीटें जीतने वाली AAP इस बार 22 सीटों पर सिमट गई है। जबकि कांग्रेस को लगातार तीसरे चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली।

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 8 राज्यों में हुए चुनावों में से 5 में भाजपा या NDA ने जीत दर्ज की। इसमें आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा, हरियाणा और महाराष्ट्र शामिल हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर और झारखंड में विपक्षी पार्टियों की सरकार है।

वहीं, सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) की सरकार है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और SKM का गठबंधन टूट गया, हालांकि केंद्र में दोनों साथ हैं। वैसे तो भाजपा अपने मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चौंकाती आई है। पार्टी ने सभी राजनीतिक कयासों को किनारे करते हुए संगठन के पुराने चेहरों को प्रदेश की कमान सौंपती है। इसके बावजूद 6 विधायकों के नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने 15 विधायकों के नाम निकाले हैं। उनमें से 9 नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं। इन्हीं 9 नामों में CM, कैबिनेट मंत्री और स्पीकर के नाम तय किए जाएंगे।

दिल्ली मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 7 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में चर्चा है कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों से एक-एक भाजपा विधायक को चुना जा सकता है। बिहार और पंजाब चुनाव के अलावा जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इन्हें चुना जाएगा।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *