google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

बुलंदशहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूम को कुचला, मौत

बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर नवादा में सोमवार दोपहर 2 बजे एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

मृतक बच्चे की पहचान अभिषेक कुमार के चार वर्षीय बेटे सक्षम के रूप में हुई है। सक्षम अपने दादा दाताराम पंडित के साथ घेर से अपने घर लौट रहा था, तभी गांव नवादा में वह अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्चे को कुचल दिया।

परिजन सक्षम को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक को पकड़ने के प्रयास किया जा रहे हैं। 4 वर्ष के बच्चे की हादसे में मौत हुई है।

बच्चे की मौत की खबर से परिजनों में शोक छा गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव में बिल्डिंग मटेरियल लेकर आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *