google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

रविवार को लगने वाले बाजार के विरोध में खुर्जा विधायक को दिया व्यापारियों ने ज्ञापन

खुर्जा, नगर में संड़े बाजार के नाम से नगर के अतिव्यस्तम मार्केट को जाम कर दिया जाता है। लोगों को निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लोग रविवार को अपने घरो तक वाहन लेकर नहीं निकल पाते है। अवैध रूप से लगने वाले संड़े मार्केट के विरोध में स्थानिय लोगों ने खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह को ज्ञापन दिया है।

खुर्जा व्यापारी सुरक्षा फोरम की तरफ से नगर के स्थानिय लोगों और व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए एक ज्ञापन खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह को दिया गया है। जिसमें कहां गया कि स्थानिय लोगों को वाहन लेकर निकलना दूभर हो गया है। तो वही असमाजिक तत्व के लोग बहन-बेटियो को देखकर अभद्र व्यवहार करते है। स्थानिय दुकानों के बाहर जबरन सामान रखकर बेकना शुरू कर देते है। विरोध करने पर मार-पिटाई पर उतारू हो जाते है। खुर्जा के नावल्टी रोड़ जो शहर के मुख्य मार्गो से जोड़ता है। वहां सड़क पर अवैध् रूप् से कब्जा कर मार्केट लगाई जाती है। लोगो का वाहन लेकर अपने घरो तक जाना मुसिबत बन गया है।

लोग घरो में कैद होकर रह जाते है। आए दिन संडे मार्केट में विवाद होते रहते है। क्षेत्र में असमाजिक तत्व सक्रिय रहते है। जिससे असुरक्षा का भाव प्रकट होता है।
विधायक को ज्ञापन देकर समस्या से जल्द निदान दिलाने और संड़ मार्केट को अन्य जगह शिफ्ट करने की मांग की है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *