google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

‘TTE ने चलती ट्रेन में मेरे साथ रेप किया, सीट के बहाने केबिन में ले गया

गोरखपुर में लड़की ने अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के TTE पर रेप का आरोप लगाया। उसने कहा- मैं एनसीसी सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी। लौटते समय भीड़ ज्यादा होने के कारण टिकट नहीं ले सकी और AC कोच में चढ़ गई।

मैं एसी कोच में खड़ी थी, तभी टीटीई आए। सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले गए और वहां रेप किया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो बिना टिकट यात्रा मामले में कार्रवाई करेगा। घटना रविवार रात की इंदारा और देवरिया के बीच की फर्स्ट एसी के केबिन की है।

इसके बाद लड़की ने डायल-112 पर सूचना दी। तब आरोपी टीटीई देवरिया में ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। गोरखपुर पहुंचने पर लड़की ने जीआरपी थाने में रेप का केस दर्ज कराया। जिसे देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया है। आरोपी की तलाश में जीआरपी टीम छापेमारी कर रही है।

पीड़ित लड़की मऊ जिले की रहने वाली है। वह गोरखपुर में किराए पर रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। वह एनसीसी के सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी। परीक्षा के बाद वहां से लौट रही थी। स्टेशन पर ज्यादा भीड़ होने के कारण वह टिकट नहीं ले सकी।

ट्रेन में चढ़ने के बाद वह एसी कोच में खड़ी थी। इसी दौरान टीटीई राहुल कुमार ने उससे पूछताछ की। टीटीई ने पहले उसका नाम-पता और परीक्षा से जुड़ी जानकारी पूछी। लड़की ने बताया कि वह एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में तैयारी कर रही है।

लड़की को उम्मीद थी कि बिना टिकट उसे नियमानुसार जुर्माना लेकर सीट दे दी जाएगी। युवती का आरोप है कि टीटीई ने उसे सीट दिलाने का भरोसा दिया और एसी प्रथम श्रेणी के कोच में अपने केबिन में ले गया।

युवती का आरोप है कि केबिन में बैठाने के बाद टीटीई ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पहले सामान्य बातचीत की, लेकिन कुछ ही देर में उसका व्यवहार बदल गया। मेरे साथ रेप किया।

जब मैंने विरोध किया तो आरोपी ने बिना टिकट यात्रा का मामला बनाकर कार्रवाई करने की धमकी दी। पीड़िता ने शोर मचाया और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जैसे ही मामला सामने आया, आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया।

ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने के बाद लड़की ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला बाद में देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जीआरपी एसपी रेलवे लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बताया- आरोपी टीटीई, जो बिहार का रहने वाला है, उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

रेलवे नियमों की अनदेखी रेलवे नियमों के अनुसार अगर कोई यात्री बिना टिकट ट्रेन में चढ़ जाता है, तो टीटीई उसे जुर्माना लगाकर वैध टिकट जारी करता है और सामान्य कोच में भेजता है। किसी यात्री को अलग से केबिन में ले जाना नियम के खिलाफ है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *