Crime News

नोएडा में 1.29 करोड़ की ठगी में दो गिरफ्तार

नोएडा में 13 मार्च को डिजिटल अरेस्ट करके करीब एक करोड़ 29 लाख की ठगी की गई। इस मामले में साइबर पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके खाते में ठगी की रकत आई थी। ये दोनों ठगी के लिए खाते प्रोवाइड कराते थे। इन दोनों को नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इनके नाम रिषभ (21) और कुंवर शुक्ला (20) है। दरअसल पीड़ित को फोन करके ठगों ने TRAI का अधिकारी बताया। पीड़ित को बताया कि उनके फोन का मोबाइल नंबर से अश्लील वीडियो भेजे गए। जिसकी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच, सीबीआई दकर रही है। जेल भेजने का डर दिखाकर उनको डिजिटल अरेस्ट किया गया। साथ ही उनके एकाउंट से करीब 1.29 करोड़ रुपए ट्रांसफर करा लिए।

डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी है। ये लोग ठगों को अपने बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते है। बैंक खातों में साइबर ठगी से संबंधित 10.95 लाख आए थे। इनके बैंक खातों से संबंधित खाते के विरुद्ध देश के भिन्न-भिन्न राज्यों से 06 शिकायतें जिसें उप्र से 01, महाराष्ट्र-01, तमिलनाडू-01, दिल्ली -01, बिहार-01 व जम्मू कश्मीर-01 से दर्ज है। जिनमें अब तक धोखाधड़ी से संबंधित करीब 4 करोड़ 17 लाख रूपये की धनराशि प्राप्त की गयी है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *